रक्षाबंधन स्पेशल 2019: ऐश्वर्या-सोनू से लेकर इन सितारों के बीच है भाई-बहन का रिश्ता, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 15, 2019 06:52 AM2019-08-15T06:52:58+5:302019-08-15T06:52:58+5:30
कुछ रिश्ते सगे होकर भी सगे से बढ़कर होते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड में देखने को मिलता है। बॉलीवुड में कई ऐसे में सेलेब्स हैं जो सगे भाई बहन नहीं होकर भी खून के रिश्तों से बढ़कर रहते हैं।
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार हैं जो आपसे में सगे भाई बहन तो नहीं लेकिन राखी से इनका खास रिश्ता है। बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं जो आपस में भाई बहन की तरह से हैं। हर साल अपने मुंहबोले भाई के हाथ पर अभिनेत्रियां राखी बांधती हैं। शायद ही इन सितारों से फैंस रूबरू हों जो आपसे बिना खून के रिश्ता हुए भी भाई बहन हैं। इस लिस्ट में कैटरीना अर्जुन से लेकर राजकपूर निम्मी तक कई सितारे शामिल हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कौन वो सितारे हैं जिनका आपस में भाई-बहन का रिश्ता है।
1-ऐश्वर्या राय और सोनू सूद
लाखों दिलों की धड़कन ऐश्वर्या राय के ऐसे को खुद के सगे भाई हैं, लेकिन फिर भी वह अपने मुंहबोले भाई को भी राखी बांधती है। ये बॉलीवुड स्टार कोई और नहीं सोनू सूद हैं। सोनू को हर राखी बांधती हैं। जोधा अकबर में भी ये दोनों भाई-बहन के रोल में नजर आए थे।
2-श्वेता रोहिरा और सलमान खान
सलमान खान की ऐसे तो दो बहनें अर्पिता और अलविरा हैं। इसके अलवा एक और बहन सलमान की मुंहबोली बहन है। सलमान की इस बहन का नाम श्वेता रोहिता है। श्वेता की शादी में कन्यादान खुद सलमान खान ने ही किया था।
3-कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर
फैंस को ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर के बीच भी भाई-बहन का रिश्ता है। कहा जाता है कैटरीना को पहली बार अर्जुन से सलमान खान ने मिलवाया था। इसके बाद से दोनों के बीच भाई बहन का रिश्ता कायम है। कैटरीना ने अर्जुन को तभी से राखी बांधती हैं।
4-गौरी खान और साजिद खान
ये तो हर कोी जानता है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और फिल्म निर्देशक फराह खान बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन ये शायद लोगों को ना पता हो किशाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और फराह खान के भाई साजिद खान में भी भाई-बहन का रिश्ता है। इतना ही नहीं गौरी हर साल साजिद को राखी बांधती हैं।
5-बिपाशा बसु और रॉकी एस
मुंह बोले भाई बहन की लिस्ट में बिपाशा बसु भी शामिल हैं। वह फेमस डिजाइनर रॉकी एस को अपना राखी भाई मानती हैं और हर साल उन्हें राखी बांधती हैं। पिछले साल भी उन्होंने रॉकी एस और सोहम शाह को राखी बांधी थी।
6-राजकपूर-निम्मी
राजकपूर भी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री निम्मी राखी बांधा करती थीं। कहते हैं कि बरसात फिल्म में राखी का सीन था। इसी दौरान राजकपूर ने निम्मी से कहा था कि मेरी कलाई पर राखी बांध दो। इसके बाद से निम्मी जिंदगी भर राजकपूर के राखी बांधती रही थीं।