लाइव न्यूज़ :

VIDEO: राखी सावंत ने बताया अपने ड्रेस डिजाइनर का नाम, कहा- ये सलवार कुर्ता करण जौहर-मनीष मल्होत्रा ने किया डिजाइन

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 22, 2022 16:18 IST

राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आईं। दरअसल, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उनका सलवार कुर्ता करण जौहर ने डिजाइन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराखी सावंत एक बार फिर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आईं।उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उनका सलवार कुर्ता करण जौहर ने डिजाइन किया है।

मुंबई: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली राखी सावंत एक बार फिर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। राखी वीडियो में इस बात का खुलासा करती हुई नजर आ रही हैं कि उनका फैशन डिजाइनर कौन है। वहीं, फैंस के बीच राखी का वीडियो वायरल हो हो रहा है। ये तो सब जानते हैं कि राखी सावंत अपनी मर्जी की मालकिन हैं और अपने बिंदास अंदाज के कारण फैंस के बीच मशहूर हैं। 

ऐसे में एक बार फिर उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला। दरअसल, पैपराजी से मुखातिब होते हुए राखी ने बताया कि उनके कपड़े मशहूर डिजाइनर मनीष मलहोत्रा और फिल्ममेकर करण जौहर ने तैयार किए हैं। वहीं, सामने आए वीडियो में मटककर चल रहीं राखी कहती हुई नजर आईं कि डिजाइन मनीष मलहोत्रा एंड करण जौहर। वायरल हो रहे वीडियो में राखी सावंत को पीले रंग के सलवार सूट में देखा जा सकता हैं। फिलहाल, कई लोग उनकी इस बात का मजाक उड़ाते हुए भी नजर आए। बता दें कि राखी सावन आजकल अपने पति से अलग होने की खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। 

मालूम हो, राखी सावंत की गिनती उन सितारों में होती है जो सबके सामने बेबाकी से अपनी बातें रखते हुए नजर आते हैं। राखी के मन में जो आता है उसे वो बिना कुछ सोचे बेझिझक बोल देती हैं। बताते चलें कि राखी बिग बॉस 15 की की कनटेस्टेंट और अपनी दोस्त अफसाना की शादी में शिरकत करने पहुंची थीं। अफसाना की शादी से वापस लौटने के बाद उन्होंने मनीष मल्होत्रा और करण जोहर को अपना फैशन डिज़ाइनर बताया।

टॅग्स :राखी सावंतकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: एमएस धोनी का रोमांटिक अंदाज, बॉलीवुड के नए 'लवर बॉय', वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस