लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2025 19:14 IST

Maalik Box Office Collection: राजकुमार राव अभिनीत ‘मालिक’ ने तीन दिनों में देशभर के सिनेमा घरों से कुल 15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

Maalik Box Office Collection: राजकुमार राव अभिनीत ‘मालिक’ ने तीन दिनों में देशभर के सिनेमा घरों से कुल 15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की। कुमार तौरानी की ‘टिप्स फिल्म’ और जय शेवक्रमणी की ‘नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स’ द्वारा निर्मित ‘मालिक’ का निर्देशन ‘भक्षक’ फिल्म से प्रसिद्ध हुए पुलकित ने किया है। 1980 के दशक के इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित यह एक्शन थ्रिलर फिल्म महत्वाकांक्षा, सत्ता और अस्तित्व के संघर्ष की एक मार्मिक कहानी है जो दर्शाती है कि बंदूक, लालच और वफादारी के सहारे चलने वाली दुनिया में तरक्की क्या कीमत चुकानी पड़ती है।

‘शाहिद’, ‘न्यूटन’, ‘स्त्री’ और ‘श्रीकांत’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले राव ‘मालिक’ में एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। निर्माता कंपनी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर फिल्म पोस्टर के साथ एक पोस्ट साझा कर सिनेमा घरों की टिकट खिड़की पर हुई कमाई की जानकारी दी। ‘मालिक’ ने पहले दिन देशभर में टिकट खिड़की पर 4.02 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला और दूसरे दिन 5.45 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म अब तक कुल 15.02 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। ‘मालिक’ में मानुषी छिल्लर भी हैं। फिल्म का संगीत सचिन-जिगर और केतन सोढ़ा ने दिया है।

टॅग्स :राजकुमार रावमानुषि छिल्लरफिल्मबॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?