लाइव न्यूज़ :

Rajiv Kapoor Death: राजीव कपूर का नहीं होगा चौथा, नीतू कपूर ने बताई वजह, कल हुआ था निधन

By विनीत कुमार | Updated: February 10, 2021 12:35 IST

राजीव कपूर का निधन मंगलवार को हो गया था। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। वे राजकपूर के छोटे बेटे और ऋषि कपूर के भाई थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव कपूर का मंगलवार को 58 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से हो गया था निधननीतू कपूर ने बताया है कि राजीव कपूर का चौथा नहीं होगा, एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नीतू कपूर ने दी है जानकारीराजीव कपूर का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम परिवार, दोस्तों और बॉलीवुड हस्तियों की मौजूदगी में मुंबई में हुआ

राजकपूर के छोटे बेटे और ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का मंगलवार (10 फरवरी) को निधन हो गया था। वे 58 साल के थे और कार्डियक अरेस्ट की वजह उनकी जान चली गई। राजीव कपूर के निधन के बाद फिल्मी दुनिया के कई दिग्गज सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई लोग उनके घर भी पहुंचे थे।

इस बीच अब नीतू कपूर ने बताया है कि राजीव कपूर का चौथा नहीं होगा। दिवंगत ऋषि कपूर की पत्नी नीतू एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में बताया है कि ये फैसला कोरोना महामारी को देखते हुए लिया गया है। नीतू कपूर ने लिखा, 'कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए राजीव का चौथा नहीं होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। पूरा राज कपूर परिवार आपके दुखों में हिस्सेदार है।'

इससे पहले नीतू कपूर ने मंगलवार को राजीव कपूर के निधन की भी पुष्टि एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की थी। वहीं, रणधीर कपूर ने बताया, 'मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव अब नहीं रहे। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए।’

राजीव कपूर का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम परिवार, दोस्तों और प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों की मौजूदगी में मुंबई में संपन्न हुआ। रणधीर कपूर और उनके भतीजे अभिनेता रणबीर कपूर ने अंतिम संस्कार किया। राजीव कपूर तीन भाइयों और दो बहनों- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन में सबसे छोटे थे। 

राजीव कपूर को 'राम तेरी गंगा मैली' से मिली पहचान

राजीव ने फिल्मों में शुरुआत 1983 में ‘एक जान हैं हम’ से की थी लेकिन उन्हें पहचान 1985 में आई ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से मिली। इसका निर्देशन उनके पिता राज कपूर ने किया था। 

राजीव कपूर ने ‘आसमान’, ‘लवर ब्वॉय’, ‘जबर्दस्त’ और ‘हम तो चले परदेस’ आदि फिल्मों में भी अभिनय किया। हीरो के तौर पर उनकी अंतिम फिल्म 1990 के दशक में आई ‘जिम्मेदार’ थी। 

इसके बाद उन्होंने निर्माण और निर्देशन की ओर रुख किया। साल 1991 में आई फिल्म 'हिना' से राजीव कपूर फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में उतरे। हिना का निर्देशन उनके सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर ने किया था। राजीव कपूर ने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' का डायरेक्शन भी किया था। ये फिल्म 1996 में आई थी और इसमें माधुरी दीक्षित भी लीड रोल में थीं।

इसके बाद 1999 में उन्होंने 'आ अब लौट चलें' फिल्म को भी प्रोड्यूस किया था। पिछले ही साल ऋषि कपूर का भी निधन हो गया था। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!