लाइव न्यूज़ :

'इस लड़के का कुछ नहीं होगा, इससे मत मिला करो'; अमिताभ से जया के मिलने पर राजेश खन्ना ने कही थी ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Updated: June 3, 2021 14:44 IST

अमिताभ बच्चन और जया के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया था। अमिताभ भी जया के प्यार में इस कदर डूबे थे कि वे जया से मिलने के लिए सेट पहुंच जाया करते थे। 

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन और जया के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया थाजया से मिलने के लिए सेट पहुंच जाया करते थे अमिताभ

Amitabh Bachchan And Jaya Bachchan: अमिताभ जब फिल्मों में आए तो शुरुआती दिनों में वे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। फिल्में नहीं चल रही थीं। तब के सुपरस्टार राजेश खन्ना का स्टारडम भी थोड़ा कम हो गया था। राजेश खन्ना तब अमिताभ को लेकर कहा था कि ये लड़का कुछ नहीं कर पाएगा। 

जया बच्चन से मिलने सेट पर पहुंच जाते थे अमिताभ

दरअसल हुआ यूं था कि राजेश खन्ना उन दिनों जया भादुड़ी (बच्चन) के साथ फिल्म बावर्ची की शूटिंग कर रहे थे। अमिताभ बच्चन और जया के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया था। अमिताभ भी जया के प्यार में इस कदर डूबे थे कि वे जया से मिलने के लिए सेट पहुंच जाया करते थे। 

अमिताभ के लिए राजेश खन्ना ने कही थी ऐसी बात

अमिताभ बच्चन का सेट पर आना और जया बच्चन से मिलना राजेश खन्ना को बिल्कुल पसंद नहीं आता था। वो जया बच्चन को अमिताभ से न मिलने की सलाह देते थे। ऐसे ही एक बार अमिताभ जया से मिलने सेट पर पहुंचे तो राजेश खन्ना काफी नाराज हो गए। उन्होंने तब जया से कहा था, ‘देखो इस लड़के का कुछ नहीं होगा, तुम इससे मत मिला करो।’

तब जया को राजेश खन्ना की ये बात खटक गई। उन्होंने पलटकर राजेश खन्ना को जवाब दिया- ‘एक दिन देखना तुम कहां होगे और ये कहां होगा।’ अमिताभ बच्चन के लिए जया बच्चन ने जो बात कही वो सही साबित हुई और आज वो बॉलीवुड के महानायक हैं।

जया से फिल्म गुड्डी के सेट पर मिले थे अमिताभ

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और जया की पहली मुलाकात फिल्म गुड्डी के सेट पर निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी ने करवाई थी। हालांकि बाद में अमिताभ बच्चन को इस फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया। इसके बाद फिल्म जंजीर में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने साथ काम किया। अमिताभ बच्चन ने 3 जून 1973 को जया से शादी कर ली थी। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनजया बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!