पोर्नोग्राफी का आरोप झेल चुके राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को समाज के लिए खतरा बताया, कहा- वह एडल्ट कंटेंट प्रोड्यूस करती हैं
By अनिल शर्मा | Published: November 10, 2022 11:57 AM2022-11-10T11:57:21+5:302022-11-10T12:04:08+5:30
शर्लिन ने अक्टूबर-2021 में कुंद्रा और उनकी पत्नी-अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ धोखाधड़ी व मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था। वहीं पिछले साल (2021) शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को कानूनी नोटिस भेजकर माफी और 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा था।
मुंबईः पोर्नोग्राफी का आरोप झेल चुके शिल्पा शेट्टी के पति व कारोबारी राज कुंद्रा ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को समाज के लिए खतरा बताया है। राज कुंद्रा ने अभिनेत्री पर एडल्ट कंटेंट प्रोड्यूस करने का आरोप लगाया है। राज ने यह भी कहा कि शर्लिन जल्द गिरफ्तार होंगी।
एक यूजर ने ट्वीट में इस बात का जिक्र किया कि कैसे शर्लिन ने स्ट्रीमिंग साइट ओनली फैन्स पर वीडियो बनाने में राज के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। यूजर ने कहा कि 'ओनली फैंस पर उसने शर्लिन के कथित एडल्ट सीन देखे।' उसने राज कुंद्रा और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि 'मुंबई पुलिस उसकी शिकायत पर आपके खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है? क्या वे उसे ऐसे वीडियोज नहीं देखते।'
इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए राज ने लिखा, 'यह मेरी सटीक बात है! "वह...'ओनली फैंस' (स्ट्रीमिंग साइट) पर खुद प्रोड्यूस...और मॉनेटाइज किए गए 'एक्स' रेट (एडल्ट) कंटेंट के लिए किसे दोष देंगी? शर्लिन जल्द गिरफ्तार होंगी। समय-समय की बात है!" वह अश्लीलता और महिला अधिकारों की बात कर रही है फिर भी इस तरह की गंदगी पैदा कर रही है! उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समय की बात है! वह एक समाज के लिए खतरा है!
गौरतलब है कि शर्लिन ने अक्टूबर-2021 में कुंद्रा और उनकी पत्नी-अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ धोखाधड़ी व मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था। वहीं पिछले साल (2021) शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने और उनके खिलाफ ‘‘फर्जी तथा निराधार’’ आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के एवज में 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा था।