लाइव न्यूज़ :

प्रोड्यूसर ने विभाजन पर ट्वीट कर कहा- कोई देश जातियों और धर्मों में विभाजित हो जाता है, तो....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 19, 2019 14:13 IST

कमाल आर खान आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई ट्वीट करते ही रहते हैं। हाल ही में कमाल ने एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर छा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैंकमाल ने हाल ही में विभाजन को लिए एक ट्वीट किया है

कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना भी साधते रहते हैं। लेकिन इस बार कमाल ने  विभाजन पर अपनी राय व्यक्त की है।

इससे पहले कमाल ने हाल ही में राम मंदिर पर ट्वीट किया था। राम जन्मभूमि का राम मंदिर काफी समय से विवाद में है। अब इस पर एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की । कमाल ने ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी।

अब कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि जब कोई देश जातियों और धर्मों में विभाजित हो जाता है, तो वह गरीबी को आमंत्रित करता है। और जब गरीबी आती है, तो यह हजारों अपराध लाती है। कमाल के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कमाल इस तरह के ट्वीट आए दिन करते रहते हैं और यूजर्स भी इस पर हमेशा प्रतिक्रिया देता रहता है।

कश्मीरियों की दी सलाह

कमाल ने कश्मीरियों को सलाह दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।

केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?