लाइव न्यूज़ :

मुझे मेरी ही कार में किया गया अगवा, हनी ट्रैप में फंसाया गया, रेप करने के आरोप पर बोले निर्माता भावसार

By अनिल शर्मा | Updated: September 10, 2021 12:58 IST

निर्माता भावसार ने मामले को लेकर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, मैं अपने खिलाफ लगाए गए बलात्कार के झूठे आरोपों को नकारता हूं। मेरे उपर लगाए गए आरोप और एफआईआर बिल्कुल झूठी है और ये फिरौती, अपहरण की धमकी पर की गई मेरी पिछली एफआईआर के विरोध में किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरेप के आरोप में फंसे निर्माता आशीष भावसार ने बयान जारी कर इसे झूठा करार दिया है आरोप लगानेवाली लड़की और उसके साथियों द्वारा कार में ही उनका अपहरण किया गयाः भावसार

निर्माता आशीष भावसार ने 21-वर्षीय मॉडल के रेप के आरोपों को नकारते हुए कहा है कि जबरन वसूली और अपहरण को लेकर उनके द्वारा की गई एफआईआर के बाद उनके खिलाफ एफआईआर हुई।

निर्माता भावसार ने मामले को लेकर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, मैं अपने खिलाफ लगाए गए बलात्कार के झूठे आरोपों को नकारता हूं। मेरे उपर लगाए गए आरोप और एफआईआर बिल्कुल झूठी है और ये फिरौती, अपहरण की धमकी पर की गई मेरी पिछली एफआईआर के विरोध में किया गया है। निर्माता ने आगे कहा कि ये एफआईआर मैंने आरोप लगाने वाली लड़की और उसके तीन साथियों के खिलाफ की थी।

बयान में भावसार ने आरोप लगाने वाली लड़की के बारे में बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने मुझे हनी ट्रैप में फंसाया और उसके बाद मेरे उपर रेप का आरोप लगाने को लेकर अपराधियों के जरिए मुझे धमकाने लगे।

निर्माता के मुताबिक आरोप लगानेवाली लड़की और उसके साथियों द्वारा उनकी कार में ही उनका अपहरण किया गया और पैसे छीन लिए गए। उन्होंने कहा कि यह कुछ नहीं बल्कि रेप की धारा 376 का गलत इस्तेमाल है। भावसार ने कहा कि मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। 

बता दें, आशीष भावसार को  फिल्म में काम देने की आड़ में 21 वर्षीय अभिनेत्री से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत पर इस साल मार्च में आरोपी आशीष भावसार के खिलाफ गोरेगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि फिल्म में काम देने का वादा कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।पुलिस ने यह भी बताया कि मॉडल की शिकायत के आधार पर भावसार के खिलाफ मार्च में केस दर्ज किया गया था और अग्रिम ज़मानत रद्द होने के बाद अब उसे गिरफ्तार किया गया।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!