लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस की खुली बटन, पति निक जोनस ने किया फौरन ये काम

By वैशाली कुमारी | Updated: September 11, 2021 09:45 IST

प्रियंका चोपड़ा को एंबरसिंग मोमेंट से बचाते हुए निक ने बिना हिचक के उनकी दिक्कत को दूर कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्दे फैशन फीस्ट प्रियंका चोपड़ा हमेशा के जैसी एकदम शानदार दिखाई दे रही हैंउनके लिए डिजाइनर ने इटली के लग्जरी लेबल FENDI से लेवेंडर कलर की डिजाइन ड्रेस सिलेक्ट की थी

प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास उनके फैंस के लिए एक आइडियल कपल है। उनके बीच चाहे प्यार की बात हो या आपसी समझ की यह दोनों हर मामले में एकदम फिट बैठते हैं। इनके खुशहाल जीवन को देखकर लोग इनसे सीख लेने की इच्छा रखते हैं। प्रियंका और निक एक दूसरे को खूब सपोर्ट करते हैं कुछ ऐसा ही तब हुआ जब प्रियंका चोपड़ा को एंबरसिंग मोमेंट से बचाते हुए निक ने बिना हिचक के उनकी दिक्कत को दूर कर दिया। 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें प्रियंका और निक जोनस के सपोर्ट साफ तौर से देखा जा सकता है। इस वीडियो में यह कपल कान फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन एक मूवी स्क्रीनिंग मे जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैशन फीस्ट प्रियंका चोपड़ा हमेशा के जैसी एकदम शानदार दिखाई दे रही हैं। उनके लिए डिजाइनर ने इटली के लग्जरी लेबल FENDI से लेवेंडर कलर की डिजाइन ड्रेस सिलेक्ट की थी। 

इस ड्रेस के इनर को लेटेक्स से बनाया गया था जो उसे फिंगर हगिंग फिट दे रहा था। हाई नेक ड्रेस में चेस्ट पर बटन थे और वेस्ट पर प्लीज ऐड करते हुए उसे स्कर्ट का लुक दिया गया था। इसके ऊपर शीयर मटेरियल स्टिच्ड देखा जा सकता है। इन डिटेल के कारण पूरी ड्रेस एकदम हटकर दिख रही थी। 

स्क्रीनिंग में जाते हुए प्रियंका निक जोनास अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक कराते हुए स्पॉट हुए थे। इसी दौरान अचानक देसी गर्ल की ड्रेस का एक बटन खुल गया। निक ने तुरंत उसे नोटिस किया और मदद के लिए आगे आए। आसपास मौजूद लोगों और कैमरे की फिक्र ना करते हुए निक ने बटन लगाया और सभी को फेस करने के लिए तैयार हो गए। यह मोमेंट जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने जोड़े को खूब प्यार और तारीफ़ दी।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!