प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस की खुली बटन, पति निक जोनस ने किया फौरन ये काम
By वैशाली कुमारी | Published: September 11, 2021 09:39 AM2021-09-11T09:39:47+5:302021-09-11T09:45:03+5:30
प्रियंका चोपड़ा को एंबरसिंग मोमेंट से बचाते हुए निक ने बिना हिचक के उनकी दिक्कत को दूर कर दिया।
प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास उनके फैंस के लिए एक आइडियल कपल है। उनके बीच चाहे प्यार की बात हो या आपसी समझ की यह दोनों हर मामले में एकदम फिट बैठते हैं। इनके खुशहाल जीवन को देखकर लोग इनसे सीख लेने की इच्छा रखते हैं। प्रियंका और निक एक दूसरे को खूब सपोर्ट करते हैं कुछ ऐसा ही तब हुआ जब प्रियंका चोपड़ा को एंबरसिंग मोमेंट से बचाते हुए निक ने बिना हिचक के उनकी दिक्कत को दूर कर दिया।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें प्रियंका और निक जोनस के सपोर्ट साफ तौर से देखा जा सकता है। इस वीडियो में यह कपल कान फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन एक मूवी स्क्रीनिंग मे जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैशन फीस्ट प्रियंका चोपड़ा हमेशा के जैसी एकदम शानदार दिखाई दे रही हैं। उनके लिए डिजाइनर ने इटली के लग्जरी लेबल FENDI से लेवेंडर कलर की डिजाइन ड्रेस सिलेक्ट की थी।
इस ड्रेस के इनर को लेटेक्स से बनाया गया था जो उसे फिंगर हगिंग फिट दे रहा था। हाई नेक ड्रेस में चेस्ट पर बटन थे और वेस्ट पर प्लीज ऐड करते हुए उसे स्कर्ट का लुक दिया गया था। इसके ऊपर शीयर मटेरियल स्टिच्ड देखा जा सकता है। इन डिटेल के कारण पूरी ड्रेस एकदम हटकर दिख रही थी।
स्क्रीनिंग में जाते हुए प्रियंका निक जोनास अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक कराते हुए स्पॉट हुए थे। इसी दौरान अचानक देसी गर्ल की ड्रेस का एक बटन खुल गया। निक ने तुरंत उसे नोटिस किया और मदद के लिए आगे आए। आसपास मौजूद लोगों और कैमरे की फिक्र ना करते हुए निक ने बटन लगाया और सभी को फेस करने के लिए तैयार हो गए। यह मोमेंट जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने जोड़े को खूब प्यार और तारीफ़ दी।