लाइव न्यूज़ :

डिजिटल प्लेटफॉर्म ने फिल्म बनाने के सेट पैटर्न को तोड़ा है, बोलीं प्रियंका चोपड़ा- खत्म हो रही बॉलीवुड इंडस्ट्री में चल रही मोनोपोली

By अनिल शर्मा | Updated: June 24, 2021 14:09 IST

प्रियंका चोपड़ा ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के आने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक सुखद बदलाव को महसूस किया। इस पर विचार रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि इससे नए टैलेंट को मौका मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म बॉलीवुड इंडस्ट्री में चल रहे मोनोपोली को खत्म कर रहा हैफिल्मों के लिए पहले एक पैटर्न सेट थाएक से फॉर्मूले में बनी फिल्में दर्शकों के सामने परोसी जाती रही हैं

पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक कार्यक्रम में बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोनोपोली पर खुलकर बोला। एक वर्चुअल इवेंट के दौरान प्रियंका ने भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म की सराहना की। एक्ट्रेस ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था कामय हुई है। 

प्रियंका चोपड़ा ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के आने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक सुखद बदलाव को महसूस करती हैं। इस पर विचार रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि इससे नए टैलेंट को मौका मिल रहा है। प्रियंका ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म बॉलीवुड इंडस्ट्री में चल रहे मोनोपोली को खत्म कर रहा है, इससे पहले इंडस्ट्री कुछ खास लोगों के इशारों पर चला करती थी। 

नए टैलेंट को मिल रहा मौक

प्रियंका का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म के आने से नए टैलेंट के साथ नए लेखकों और फिल्ममेकर्स को मौका मिल रहा है। पहले ऐसा नहीं होता था। उन्होंने कहा कि यह बदलाव इंडियन सिनेमा के ग्रोथ के लिए बेहतर है।

फिल्म बनाने के सेट पैटर्न से आजादी मिली है

 प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा कि फिल्मों के लिए पहले एक पैटर्न सेट था। एक से फॉर्मूले में बनी फिल्में दर्शकों के सामने परोसी जाती रही हैं। इस फॉर्मूले में हीरो का एक्शन करते हुए दिखाना, चार-पांच गाने और विलेन का एक्ट्रेस के साथ छेड़-छाड़ अमूमन हर फिल्म की बेसिक लाइंस रही हैं। वहीं ओटीटी ने कई मेकर्स को यह हौसला दिया है कि वे इस फॉर्मूले के इतर अपनी फिल्में बना सकें।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!