बंगला-गाड़ी नहीं बल्कि ये है प्रियंका चोपड़ा की सबसे बड़ी संपत्ति, खुद एक्ट्रेस ने किया रिवील

By मेघना वर्मा | Published: September 6, 2019 07:37 PM2019-09-06T19:37:48+5:302019-09-06T19:37:48+5:30

जल्द ही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई देने वाली हैं। यह फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होनी है। फिल्म में उनके अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नजर आएंगे।

priyanka chopra reveles her most treasured possessions | बंगला-गाड़ी नहीं बल्कि ये है प्रियंका चोपड़ा की सबसे बड़ी संपत्ति, खुद एक्ट्रेस ने किया रिवील

बंगला-गाड़ी नहीं बल्कि ये है प्रियंका चोपड़ा की सबसे बड़ी संपत्ति, खुद एक्ट्रेस ने किया रिवील

Highlightsहाल ही में प्रियंका चोपड़ा और हसबैंड निक जोनस को बेस्ट ड्रेस्ड पीपल ऑफ 2019 के खिताब से नवाजा गया है।देसी गर्ल ने 'वैनिटी फेयर' को दिए एक इंटरव्यू में अपनी सबसे बड़ी संपत्ती को लेकर खुलासा किया है।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस हो या उनकी बेबाकी से बात रखने का तरीका फैंस हर तरह से उन्हें प्यार देते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और हसबैंड निक जोनस को बेस्ट ड्रेस्ड पीपल ऑफ 2019 के खिताब से नवाजा गया है। उसी के बाद देसी गर्ल ने वैनिटी फेयर को दिए एक इंटरव्यू में अपनी सबसे बड़ी संपत्ति को लेकर खुलासा किया है। 

दरअसल इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि उनकी सबसे बड़ी संपत्ति क्या है तो उन्होंने बताया की उनका मंगलसूत्र और पिता के द्वारा दी गई डायमंड की अंगूठी उनकी सबसे बड़ी संपत्तिहै। जिसे वो खुद से कभी अलग नहीं कर सकती है। 

जब प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि वो अपवे लकी चार्म के लिए खुद के साथ क्या चीज रखती हैं तो बिना किसी देरी के उन्होंने बताया कि अपने पिता का दिया हुआ सिक्के को वो हमेशा अपने साथ रखती हैं। सिर्फ यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि किसी के भी ड्रेसिंग सेंस में कॉन्फिडेंस होना उन्हें बहुत पसंद है।

प्रियंका ने अपने वॉडरोब से भी कई सारी चीजों का शुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि वह सबसे ज्यादा यूज करती हैं तो उन्होंने बताया की वो अपने सन ग्लासेस का बहुत उपयोग करती हैं। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि एक मेन के स्टाइल में वो सबसे ज्यादा किसे एडमायर करती हैं तो उन्होंने बताया कि उनके स्मेल और उनके शूज को।

सिर्फ यही नहीं अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर उन्होंने बहुत सारी चीजों का जवाब दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देने वाली हैं। यह फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होनी है। फिल्म में उनके अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नजर आएंगे।

Web Title: priyanka chopra reveles her most treasured possessions

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे