जब कमरे में ब्वॉयफ्रेंड संग थी प्रियंका चोपड़ा तभी आ गई आंटी, मां से हुई शिकायत और फिर...

By अमित कुमार | Published: February 10, 2021 04:04 PM2021-02-10T16:04:34+5:302021-02-10T16:05:54+5:30

प्रियंका चोपड़ा ने अपने किताब में बताया कि किस तरह एक बार उनकी आंटी ने उन्हें ब्वॉयफ्रेंड संग पकड़ लिया था। इसके बाद यह बात उनकी मां तक भी पहुंच गई थी।

Priyanka Chopra once hid her boyfriend in her closet, aunt complained to her mother | जब कमरे में ब्वॉयफ्रेंड संग थी प्रियंका चोपड़ा तभी आ गई आंटी, मां से हुई शिकायत और फिर...

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsप्रियंका चोपड़ा ने "अनफिनिश्ड" नाम के अपने किताब को मंगलवार को लांच किया है। इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है।अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में प्रियंका ने अपने टीनेज के दिनों का एक किस्सा भी बताया है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने  मेमॉयर 'अनफिनिश्ड' की वजह से सुर्खियों में हैं। 9 फरवरी को लॉन्च किए गए इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। प्रियंका चोपड़ा ने एक किस्से अपने टीनेज के दिनों का भी इस किताब में शेयर किया है। प्रियंका के इस किताब को लेकर फैंस भी काफी उत्सुक हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब वह पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गई थीं तब उन्हें वहां किसी से प्यार हो गया था। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह उस लड़के के प्यार में इस कदर दीवानी हो गई थी कि वह उससे शादी करना चाहती थी। अपने किताब में प्रियंका ने ब्वॉयफ्रेंड संग का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। प्रियंका ने बताया कि कैसे उनकी आंटी ने उन्हें एक बार ब्वॉयफ्रेंड संग पकड़ लिया था। 

आंटी के डर से ब्वॉयफ्रेंड को अलमारी में छिपाया

प्रियंका के मुताबिक एक दिन वह ब्वॉयफ्रेंड संग कमरे में थी। तभी उनकी आंटी ने घर पर उन्हें बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था। इस दौरान उन्होंने आंटी से छुपाने के लिए बॉयफ्रेंड को अलमारी में बंद भी किया था। तब पकड़े जाने के बाद उनकी आंटी ने प्रियंका की मां से इसकी शिकायत भी कर दी थी। इस घटना के वक्त प्रियंका  10वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी। 

Web Title: Priyanka Chopra once hid her boyfriend in her closet, aunt complained to her mother

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे