लाइव न्यूज़ :

शादी के पहले निक के साथ ऐसा काम करती नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, फैंस भी थामेगे सांसे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 1, 2018 13:30 IST

खबरों की मानें तो हाल ही में उन्होंने अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से सगाई कर ली है। 

Open in App

मुंबई, 1 अगस्त : बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो हाल ही में उन्होंने अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से सगाई कर ली है। जिसके बाद से खबरें आ रही हैं कि वह इसी साल सितंबर माह में निक के साथ सात फेरे भी लें लेंगी। लेकिन अभी तक खुद प्रियंका की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसी बीच खबरों की मानें तो वह जल्द ही  निक के एक वीडियो में नजर आने वाली हैं।

 कहा तो ये भी जा रहा है कि इस वीडियो में वह निक का साथ गायिकी में भी दे साथ दे सकती हैं। ऐसे में अगर ऐसा होता है तो शादी के पहले का फैंस के लिए उनका ये खास तोहफा होगा। वहीं, इससे पहले निक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ओलीविया के साथ वीडियो में नजर आ चुके हैं। ये तो वक्त बताएगा कि ये खबर कितनी सच और कितनी अफवाह। वैसे खुद प्रियंका भी गानें में पीछे नहीं हैं। निक की तरह से वह भी एक बेहतरीन गायक हैं। 

देसी गर्ल ने 'एग्जॉटिक' और 'इन माय सिटी' जैसे गाने को गाकर फैंस के बीच तहलका मचा दिया था। इसके बाद उन्होंने । 'यंग ऐंड फ्री' नाम के गाने में प्रियंका नजर आईं थीं खास बात ये थी कि उसको खुद उन्होंने लिखा भी था और इस गाने का म्यूजिक विल स्पार्क ने दिया था। ऐसे में अब निक के साथ उनका गाना फैंस के बीच उनकी एक नई पहचान कही जा सकती है।

अली अब्बास जफर के ट्वीट ने निक और प्रियंका की शादी की खबरों को हवा दी थी। उन्होंने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि- प्रियंका अब भारत का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने हमें बताया कि वो निक को समय देना चाहती हैं। हम उनके लिए खुश हैं। वहीं डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने प्रियंका को बधाई भी दी है। 

वहीं, अब कहा जा रहा है कि सितंबर में प्रियंका अपने परिजनों के सामने निक के साथ फेरे लेंगी। इतना ही नहीं इन दोनों की शादी ईसाई और हिंदू दोनों धर्मों के हिसाब से होगी। कहा तो ये भी जा रहा है कि इनकी शादी की सारी तैयारियां हो भी चुकी हैं।

मनोरंजन और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  हमारा यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाप्रियंका चोपड़ा शादी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

विश्वगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए नामांकित

विश्वLos Angeles fires: 10 की मौत और 10000 मकान और इमारत खाक?, नोरा फतेही ने घर खाली किया, प्रियंका चोपड़ा ने साझा कीं, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?