हो गया खुलासा, इस आइलैंड पर करेंगे प्रियंका और निक शादी!

By विवेक कुमार | Published: August 22, 2018 03:57 PM2018-08-22T15:57:06+5:302018-08-22T16:21:33+5:30

Priyanka & Nick Jonas wedding Destination: प्रियंका 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर साथ होंगे।

Priyanka Chopra and nick Jonas wedding in Hawaii | हो गया खुलासा, इस आइलैंड पर करेंगे प्रियंका और निक शादी!

हो गया खुलासा, इस आइलैंड पर करेंगे प्रियंका और निक शादी!

मुंबई, 22 अगस्त: बॉलीवुड के गलियारों में कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की सगाई और फिर रोका की खबरे चर्चा में हैं। अब फैंस को प्रियंका की शादी का इंतजार है। प्रियंका की शादी कब, कहां और कैसे होगी, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कहां शादी करेंगी। 

खबरों की मानें तो प्रियंका और निक 'हवाई' में शादी करने का फैसला किया है। निक के लिए यह आइलैंड काफी स्पेशल है ऐसा इसलिए क्योंकि निक ने यहां अपनी फिल्म Five 0 और Jumanji की शूटिंग की है। वैसे निक को समुद्र भी बेहद पसंद हैं। इसलिए माना जा रहा है कि प्रियंका और निक हवाई में शादी कर सकते हैं। 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने अपने एक बयान में बताया कि वह प्रियंका की शादी एक ट्रेडिशनल वेडिंग तरीके से चाहती हैं लेकिन अपना ये फैसला उन्होंने उन्होंने प्रियंका पर थोपा नहीं। उन्होंने कहा कि मेरी सिर्फ यही ख्वाहिश है। पूजा और रोके के साथ ये सब चीजें हुईं, मेरे लिए ये सारे रीति-रिवाज जरूरी हैं।'

मुझे हमेशा से प्रियंका के फैसले पर विश्वास रहा है । वो चीजों को करने से पहले काफी कुछ सोचती हैं और जब फैसला लेती है तो मुझे यकीन होता है कि वो सही ही होगा । ' मधु ने कहा कि निक काफी शांत और परिपक्व हैं।  
 

English summary :
Priyanka & Nick Jonas wedding Destination: Nick has decided to get married in 'Hawaii'. This island is quite special for Nick, that's because Nick has shot his film Five 0 and Jumanji here.


Web Title: Priyanka Chopra and nick Jonas wedding in Hawaii

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे