अभिषेक बच्चन-प्रियंका चोपड़ा पर्दे पर बनेंगे पति-पत्नी, ये अभिनेत्री बनेगी बेटी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 18, 2018 03:36 PM2018-05-18T15:36:27+5:302018-05-18T15:36:27+5:30
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। ये दोनों स्टार शोनाली बोस के अगले प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।
मुंबई, 18 मई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। ये दोनों स्टार शोनाली बोस के अगले प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड गलियारों की खबरों के मुताबिक इस आगामी फिल्म में दोनों पति-पत्नी का किरदार निभाते नजर आएंगे।
सनी लियोन के 'लैला' गाने पर कुछ यूं थिरके सुशांत सिंह, वायरल हुआ वीडियो
खास बात ये है कि इस फिल्म में दोनों की बेटी भी दिखाएगी जाएगी। वहीं, जो उनकी बेटी बनेगी वो कोई और नहीं 'दंगल' स्टार जायरा वसीम हो सकती हैं। कहा जा रहा है ये फिल्म आएशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित होगी। आएशा immunodeficiency disorder के साथ पैदा हुई थी और 13 साल की उम्र में पता चला कि उसे pulmonary fibrosis है।
जिसमें वह शरीर रोगों के प्रति लड़ना कम कर देता है या खत्म कर देता है। साल 2015 में आएशा 18 साल की उम्र में इस दुनिया से चली गई थी। ऐसे में कहा जा रहा है आएशा का किरदार जायरा को ऑफर किया गया है और जायरा वसीम को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और उन्होंने फिल्म के लिए सहमति भी दे दी है।
बॉलीवुड फ्लैशबैक: राजेश खन्ना के साथ काम करने वाली फरीदा जलाल ने छोटे पर्दे पर भी किया था कमाल
वहीं, अभी प्रियंका और अभिषेक की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शटिंग इसी साल के मध्य मे शुरू हो जाएगी, लेकिन अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में देखना होगा कि ये फिल्म कब बनना शुरू होती है।