लाइव न्यूज़ :

गुजरे जमाने की ये एक्ट्रेस करने जा रही हैं डायरेक्शन डेब्यू, होंगी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला निर्देशक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 2, 2019 10:00 IST

Open in App

बलवंत तक्षक बॉलीवुड फिल्मों का जाना-पहचाना चेहरा रह चुकीं प्रीति सप्रू फिर से इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं. एक निर्देशक दोस्त के कहने पर वह कमबैक के लिए तैयार हुई हैं. अब उनका कहना है कि फिल्म के सेट पर लौटने के अनुभव ने उनके पैशन को दोबारा जगा दिया है और जल्द ही वह खुद भी एक पंजाबी फिल्म बनाएंगी.

प्रीति ने अपने चंडीगढ़ दौरे में फिल्मों में वापसी, पंजाबी फिल्मों में आए बदलाव और अपने को-स्टार वीरेंंद्र देओल को लेकर बहुत सारी बातें कीं. उल्लेखनीय है कि प्रीति पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला निर्देशक रही हैं. पंजाब में आतंकवाद के दौर में भी प्रीति पंजाबी फिल्में बनाती रही हैं.

पंजाबी फिल्मों में आए बदलाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक ही समय पर बहुत सारी फिल्में रिलीज की जा रही हैं. ऐसा नहीं किया जाना चाहिए. सिनेमा तादाद से नहीं, बल्कि कामयाबी से मजबूत बनता है. प्रीति के मुताबिक हर फिल्म को शिद्दत से बनाया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि उनके पास जितनी भी जमापूंजी थी, वह सारी 'कुर्बानी जट्ट दी' बनाने पर लगा दी थी.

पंजाबी फिल्मों में अपने को-स्टार रहे वीरेंद्र देओल पर बन रही बायोपिक के बारे में उन्होंने कहा कि यह काम देओल का बेटा कर रहा है. इस फिल्म के सिलसिले में उन्होंने भी देओल से जुड़े अपने अनुभव फिल्म के लेखक के पास दर्ज करवाए हैं. प्रीति ने कहा कि वीरेंद्र देओल का पंजाबी फिल्मों के प्रति जो योगदान रहा है, उसे देखते हुए पंजाब सरकार को उनके नाम पर कोई अवॉर्ड जरूर शुरू करना चाहिए.

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच