लाइव न्यूज़ :

सुरों की दुनिया में सन्नाटा कर गए पंडित जसराज, पीएम नरेंद्र मोदी समेत दूसरे नेताओं ने जताया दुख

By अमित कुमार | Updated: August 17, 2020 20:10 IST

पद्म विभूषण पंडित जसराज ने सुरों की दुनिया में एक अलग ही पहचान स्थापित की थी। उनकी मौत से सुरों की दुनिया में सन्नाटा छा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पंडित जसराज के निधन पर शोक जताया है।पंडित जसराज ने आज सुबह आखिरी सांस ली। उनकी बेटी दुर्गा जसराज ने यह जानकारी दी। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रख्यात संगीतविद् और गायक पंडित जसराज जी के निधन पर दुखी हूं, उनका निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है।

महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से सोमवार की सुबह निधन हो गया। कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद से पंडित जसराज न्यूजर्सी में ही थे। उन्होंने आज सुबह आखिरी सांस ली। उनकी बेटी दुर्गा जसराज ने यह जानकारी दी। पंडित जसराज के परिवार ने एक बयान में कहा ,‘‘ बहुत दुख के साथ हमें सूचित करना पड़ रहा है कि संगीत मार्तंड पंडित जसराज जी का अमेरिका के न्यूजर्सी में अपने आवास पर आज सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।’’

पंडित जसराज को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ पंडित जसराज जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से भारतीय शास्त्रीय विधा में एक बड़ी रिक्तता पैदा हो गयी है। न केवल उनका संगीत अप्रतिम था बल्कि उन्होंने कई अन्य शास्त्रीय गायकों के लिए अनोखे मार्गदर्शक के रूप में एक छाप छोड़ी। उनके परिवार और समस्त विश्व में उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’’ मोदी ने अपने ट्वीट के साथ पंडित जसराज के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी ट्विटर पर डालीं जिनमें वह उन्हें सम्मानित कर रहे हैं ।

पंडित जसराज ने संगीत से लोगों को रोमांचित किया

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पंडित जसराज के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'संगीत के दिग्गज और अद्वितीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन से मैं दुखी हो गया हूं। आठ दशकों के शानदार करियर में पद्म विभूषण पंडित जसराज ने अपने बेहतरीन गायन-संगीत से लोगों को रोमांचित किया। उनके परिवार, दोस्तों और संगीत प्रेमियों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।'

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जताया शोक

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चीफ मायावती ने पंडित जसराज के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'महान शास्त्रीय संगीत के गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज के आज निधन की खबर अति-दुःखद। उनके शोक संतप्त परिवार और उनके सभी संगीत प्रेमियों के प्रति गहरी संवेदना।' वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रख्यात संगीतविद् और गायक पंडित जसराज जी के निधन पर दुखी हूं, उनका निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को आशीर्वाद दें। ओम शांति

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदअमित शाहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल