लाइव न्यूज़ :

Prassthanam Movie Review: जबरदस्त एक्टिंग और परिवारिक ड्रामा से सजी है संजय दत्त की प्रस्ताथम, पढ़ें रिव्यू

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 20, 2019 13:36 IST

संजय दत्त और अली फजल की फिल्म प्रस्थानम आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं कैसी है फिल्म-

Open in App

फिल्म -  प्रस्थानम निर्देशक - देव कट्टास्टारकास्ट - संजय दत्त , मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, अली फजल, सत्यजीत दुबे, अमायरा दस्तूर, चंकी पांडे रेटिंग - 2.5/5 स्टार

मल्टी स्टारर फिल्म प्रस्थानम आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म परिवार और राजनीति पर बनी है। ये फिल्म में संजय दत्त एक बाहुबली नेता के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म सुपरहिट तेलुगु फिल्म की हिन्दी रीमेत है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसी है फिल्म-

फिल्म की कहानी

फिल्म की पूरी कहानी एमएलए बलदेव प्रताप सिंह (संजय दत्त) और उनके परिवार के आस पास घूमती है। फिल्म उत्तर प्रदेश की है और यहां बल्लीपुर के बलदेव सिंह को अपने सौतेले बेटे आयुष (अली फजल) का पूरा समर्थन हासिल है। आयुष को ही राजनीतिक वारिस माना जाता है क्योंकि उसका सौतेला भाई विवान (सत्यजीत दुबे) बेहद बिगड़ैल स्वभाव का और हिंसक लड़का है। इन तीनों पुरुषों की जिंदगी बलदेव सिंह की पत्नी सरोज (मनीषा कोइराला) से बंधी हुई है। फिल्म के फस्ट हॉफ तक सब सही चल रहा था लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बलदेव प्रताप सिंह आयुष को एक जगह का लीडर बना देते हैं। ये बात विवान को बिल्कुल भी पंसद नहीं आती है और वो आयुष को मारने का प्लान बनाते हुए उसके पास जाता है लेकिन क्या वो उसे मार पाता है या नहीं। इसका पता लगाने के लिए आपको थियेटर में फिल्म देखने जाना ही पड़ेगा।

एक्टिंग

बेटों से परेशना वाले पिता के रोल में संजय दत्त दिखाए गए हैं जो बेहद दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। अली फजल ने भी अपने रोल  को बखूबी निभाया है। वहीं, सत्यजीत दुबे एक बिगड़ौल बेटे के रोल में बहुत ही शानदार एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ ने अपनी एक्टिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मनीषा भी अपने रोल में फिट बैठती नजर आ रही हैं।

निर्देशन

फिल्म का निर्देशन बहुत ही शानदार है। हर एक सीन को  देव कट्टा  ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा है। फर्स्ट ऑफ के मुकाबले फिल्म में सेकेंड ऑफ में ज्यादा तड़का पेश किया गया है।

टॅग्स :प्रस्थानम मूवीसंजय दत्तअली फजलमनीषा कोईराला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?