लाइव न्यूज़ :

'बाहुबली' प्रभास के शादी की खबर निकली झूठी, सोशल मीडिया पर हो रही थी चर्चा

By मेघना वर्मा | Updated: August 5, 2019 17:39 IST

तेलगु फिल्म के बाद बॉलीवुड में भी अपना जादू चलाने वाले प्रभास खुद को और उनकी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर ही रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभास जल्द ही फिल्म 'साहो' में नजर आने वाले हैं। 'साहो' फिल्म में पहली बार प्रभास, श्रद्धा कपूर क साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

'बाहुबली' फेम प्रभास जल्द ही फिल्म 'साहो' में नजर आने वाले हैं। वहीं प्रभास को लेकर कुछ दिनों पहले इस बात की चर्चा थी कि जल्द ही एक्टर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब खबर है कि प्रभास के शादी खबर झूठी है। 

जूम टीवी की रिपोर्ट की मानें तो सोर्स ने बताया कि प्रभास अभी शादी नहीं करने जा रहे हैं। बताया जा रहा था कि साहो की रिलीज के बाद ही एक्टर शादी कर लेंगे। मगर अब सोर्स ने यह साफ कर दिया है कि अभी बाहुबली एक्टर शादी नहीं करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार सोर्स ने कहा कि हां एक्टर शादी करेंगे मगर इतनी जल्दी भी नहीं कि साहो के रिलीज के बाद ही ब्याह रचा लें।

पिंकविला की रिपोर्ट में इस बात को कहा गया था कि प्रभास, यूएस बेस्ड बिजनसमैन की बेटी से ब्याह रचा सकते हैं। ये भी बताया गया था कि साहो की रिलीज के बाद वो शादी कर सकते हैं। तभी से सोशल मीडिया पर इस बात की अफवाह चल रही थी। मगर आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई थी।

कुछ दिनों पहले एक्टर से जब शादी के बारे में पूछा गया तो इकनोमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो उनकी पर्सनल लाइफ है और वो किसी भी चीज को अभी रिवील नहीं करना चाहते।

तेलगु फिल्म के बाद बॉलीवुड में भी अपना जादू चलाने वाले प्रभास खुद को और उनकी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर ही रखते हैं। जब उनसे उनकी शादी को लेकर या उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया जाता है तो वह हर बार बात टाल जाते हैं।

टॅग्स :प्रभास
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीPushpa 2 Box Office Collection Worldwide: 32 दिन में 1,831 करोड़ रुपये की कमाई?, ‘पुष्पा 2’ ने रिकॉर्ड तोड़ बाहुबली 2 को पीछे छोड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस