लाइव न्यूज़ :

Saaho Poster Out: प्रभास स्टारर 'साहो' का जबरदस्त पोस्टर हुआ रिलीज, इस खास मौके पर फिल्म होगी रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 21, 2019 13:00 IST

15 अगस्‍त 2019 को स‍िनेमाघरों की स्‍क्रीन पर बाहुबली प्रभास फ‍िल्‍म साहो के साथ हाजिर होने जा रहे हैं। प्रभास की साहो की टक्‍कर अक्षय कुमार की म‍िशन मंगल और जॉन अब्राहम की बाटला हाउस से होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसाहो का पोस्टर एक्टर प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया हैप्रभास की पहली बॉलीलुड की फिल्म है, यानि इससे वह बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं

बाहुबली कहे जाने वाले अभिनेता प्रभास के बॉलीवुड में डेब्‍यू का इंतजार खत्‍म हो गया है। फिल्म को पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। साहो से  प्रभास बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

फिल्म की पहली झलक के साथ अब इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। 15 अगस्‍त 2019 को स‍िनेमाघरों की स्‍क्रीन पर बाहुबली प्रभास फ‍िल्‍म साहो के साथ हाजिर होने जा रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था जो 15 अगस्त को खत्म होने वाला है।

प्रभास की साहो की टक्‍कर अक्षय कुमार की म‍िशन मंगल और जॉन अब्राहम की बाटला हाउस से होगी। पोस्टर की बात की जाए तो इसमें प्रभास का दमदार लुक नजर आ रहा है। प्रभास की आंखो में चश्मा नजर आ रहा है। इस पोस्टर को खुद एक्टर ने इंस्टग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर से साफ हो गया है कि फिल्म में प्रभास से दमदार तेवर देखने को मिलने वाले हैं।

प्रभास संग इस फ‍िल्‍म में बॉलीवुड की आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। यह फ‍िल्‍म जबरदस्‍त एक्शन सीन वाली फ‍िल्‍म होगी। प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा इस फ‍िल्‍म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्राफ, मंदिर बेदी, अरुण विजय, संपत राज जैसे एक्टर नजर आएंगे। यह फ‍िल्‍म सुजीत के न‍िर्देशन में बन रही है। यह तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में र‍िलीज होगी। 

सोमवार को प्रभास ने कहा था

प्रभास ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो व्हाइट कलर की टीशर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। प्रभास वीडियो में बोलते दिख रहे हैं, 'हाय लविंग हाउ आर यू...आई हैफ अ सरफ्राइज फॉर यू...कनेक्ट टू माई इंस्टा' वहीं वीडियो के साथ प्रभास ने कैप्शन में लिखा, 'हैलो डार्लिंग्स...आपके लिए कल एक सरप्राइज है...जुड़े रहिए हैट टैग साहो सरप्राइज'

टॅग्स :प्रभासश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस