लाइव न्यूज़ :

'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म का पोस्टर और टीजर रिलीज, पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी रणबीर कपूर-श्रद्धा की शानदार केमिस्ट्री

By सत्या द्विवेदी | Updated: December 16, 2022 14:07 IST

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का पोस्टर और टीजर जारी कर दिया है। होली में यह फिल्म धमाल मचाने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे रणबीर-श्रद्धा। "तू झूठा मैं मक्कार'' फिल्म का टीजर और पोस्टर जारी।8 मार्च 2023 को यह फिल्म आएगी पर्दे पर।

मुंबईः आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का टीजर रिलीज हो गया है जिसका निर्देशन लव रंजन कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत होती है श्रद्धा कपूर की एंट्री से, जो की रणबीर कपूर की ओर चलती हुई नजर आ रही हैं। जैसे ही दोनों गले मिलते हैं, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ लिखा स्क्रीन पर फ्लैश होता है। आगे श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर के लगातार एक-दूसरे को छेड़ते हुए कुछ दृश्य दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'और शीर्षक है..आखिरकार यहां! देखो।

 इस टीजर से पहले एक पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें  रणबीर श्रद्धा को गोद में लिए नजर आए थे। यह पोस्टर 1949 की फिल्म 'बरसात' के पोस्टर जैसा नजर आया जिसमें राज कपूर और नरगिस को दिखाया गया था। श्रद्धा कपूर ने पोस्ट को साझा कर लिखा, "तू झूठा मैं मक्कार। नौटंकी > कपल गोल्स।" 

रणबीर कपूर और श्रद्धा पहली बार स्क्रीन साझा करने वाले हैं। देखने वाली बात यह होगी कि क्या उनकी यह जोड़ी लोगों  को पसंद आएगी या नहीं । 

बता दें  लव रंजन द्वारा निर्देशित यह फिल्म  8 मार्च 2023 को रिलीज होगी।  गौरतलब है कि जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान रणबीर ने यह साफ कर दिया था कि लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म रणबीर कि इस कॉमेडी शैली में आखिरी फिल्म होगी। उन्होंने कहा था कि "मुझे नहीं पता कि यह शायद मेरे द्वारा की जाने वाली आखिरी रोमांटिक कॉमेडी में से एक होगी क्योंकि मैं बूढ़ा हो रहा हूं।"

टॅग्स :मूवी टीज़र रिलीजरणबीर कपूरश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की'टॉक्सिक' टीजर में यश का खतरनाक अवतार, एंट्री देख फैंस क्रेजी लेकिन स्टोरी अभी भी मिसिंग

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 टीजर रिलीज, हमजा की असली पहचान और पाकिस्तान मिशन की झलक

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल