पूनम पांडे एक ऐसी एक्ट्रेस है जो अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को मोहित करती रहती हैं। पूनम आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और फोटो शेयर करती हैं, जिस कारण से वह सुर्खियों में रहती हैं। पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को अच्छ से पता है कि वह अपने फैंस को किस तरह से मोहित करें। अब एक बार फिर से पूनम सुर्खियों में आ गई हैं।
मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे आखिरकार बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी शादी की फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। पूनम के फैंस एक्ट्रेस को शादी की बधाई दे रहे हैं।
शादी की जानकारी खुद पूनम ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके दी है। इस तस्वीर में पूनम पारंपरिक अवतार में पति सैम के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही पूनम ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, अगले सात जन्म भी तुम्हारे साथ बिताना चाहती हूं।
इतना ही नहीं सैम बॉम्बे ने भी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में दोनों पार्टी मूड में नजर आ रहे हैं। सैम ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, मिस्टर और मिसेज बॉम्बे। फोटो में पूनम के हाथों में मेंहदी लगी नजर आ रही है।