लाइव न्यूज़ :

कार में वे अन्य महिला के साथ थे, सवाल करने पर गाड़ी से टक्कर मारीः गिरफ्तार फिल्ममेकर की पत्नी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2022 14:41 IST

शिकायत के मुताबिक, जब फिल्म निर्माता की पत्नी ने उनसे सवाल-जवाब किया तो मिश्रा ने मौके से भागने के लिए कार चलाई और इस प्रक्रिया में अपनी पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे उनके पैर, हाथ और सिर में चोट लगी।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार तड़के गिरफ्तार किए गए मिश्रा को रविवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। कथित घटना 19 अक्टूबर को अंधेरी (पश्चिम) में दंपति के अपार्टमेंट की पार्किंग में हुई थी।इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें किशोर पत्नी को कार से टक्कर मारते दिखे थे।

मुंबईःमुंबई पुलिस ने फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में हत्या के प्रयास का आरोप जोड़ा है। मिश्रा को अपनी पत्नी को कार से टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मिश्रा की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ बुधवार को अंबोली पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 और 337 सहित अन्य धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किए गए मिश्रा को रविवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) जोड़ी गई।’’ पुलिस ने कहा कि कथित घटना 19 अक्टूबर को अंधेरी (पश्चिम) में दंपति के अपार्टमेंट की पार्किंग में हुई थी। मिश्रा की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह अपने पति की तलाश में निकली थीं और उन्होंने मिश्रा को पार्किंग क्षेत्र में कार में एक अन्य महिला के साथ देखा।

शिकायत के मुताबिक, जब फिल्म निर्माता की पत्नी ने उनसे सवाल-जवाब किया तो मिश्रा ने मौके से भागने के लिए कार चलाई और इस प्रक्रिया में अपनी पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे उनके पैर, हाथ और सिर में चोट लगी। मिश्रा पर उनकी पत्नी ने कार से टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। वहीं, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें किशोर पत्नी को कार से टक्कर मारते दिखे थे।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :फिल्म डायरेक्टरहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच