साध्वी प्रज्ञा का पक्ष लेते हुए पायल रोहतगी ने हेमंत करकरे के लिए किया आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग, बॉलीवुड एक्टर ने यूं लगाई क्लास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 13, 2019 12:29 PM2019-05-13T12:29:20+5:302019-05-13T12:29:20+5:30

इस बार पायल ने साध्वी प्रज्ञा का पक्ष लेते हुए हेमंत करकरे पर निशाना साधा है। उनके इस बारे के ट्वीट ने बवाल सा खड़ा कर दिया है।

payal rohatgi reaction pragya thakur hemant karkare againts ajaj khan | साध्वी प्रज्ञा का पक्ष लेते हुए पायल रोहतगी ने हेमंत करकरे के लिए किया आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग, बॉलीवुड एक्टर ने यूं लगाई क्लास

साध्वी प्रज्ञा का पक्ष लेते हुए पायल रोहतगी ने हेमंत करकरे के लिए किया आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग, बॉलीवुड एक्टर ने यूं लगाई क्लास

Highlightsपायल ने साध्वी प्रज्ञा का पक्ष लेते हुए हेमंत करकरे पर निशाना साधा हैपायल से ट्वीट करके एजाज खान ने भी सवाल किए हैं

 लोकसभा चुनावों में बॉलीवुड सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं जमकर देखने को मिल रही हैं। बेबाकी से अपनी बात रखने वाली पायल के निशाने पर अक्सर कांग्रेस रहती है। इस बार पायल ने साध्वी प्रज्ञा का पक्ष लेते हुए हेमंत करकरे पर निशाना साधा है।

उनके इस बारे के ट्वीट ने बवाल सा खड़ा कर दिया है। हाल ही में पायल ने साध्वी प्रज्ञा के पक्ष में ट्वीट किया था जिसके बाद  यूजर्स ने उनसे सवाल पूछ लिए जिस पर एक्ट्रेस ने कहा है कि मैं साध्वी प्रज्ञा जी की समर्थक हूं, उन्हें झूठे हिंदू आतंकी कैंपेन में कांग्रेस ने जेल भेजा था। जिसने सिख नरसंहार भी करवाया था।

पायल ने अपने इसी ट्वीट में  हमेंत करकरे का नाम भी लिया और कहा कि हमेंत ने साध्वी को इतना टॉर्चर किया कि अब वो बिना सपोर्ट के चल भी सकती हैं। इसके बाद से पायल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यूजर्स पायल से अपने अपने अंदाज में सवाल कर रहे हैं। इसी लिस्ट  में एक्टर एजाज खान का नाम भी जुड़ गया है।

 पायल के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए एजाज ने लिखा हेमंत करकरे ने इस देश के लिए अपनी जान दी है, यह बात जानते हुए कि इस तरह के लोगों के पीछे रुप से राजनीति होती है। कोई भी साध्वी प्रज्ञा जैसे लोगों का समर्थन नहीं करेगा। आप प्लीज मेरे भाई संग्राम सिंह का घर पर ख्याल रखें।

दरअसल 26/11 हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर प्रज्ञा ठाकुर  ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने हेमंत करकरे ने जेल में उनके साथ बहुत गलत व्यवहार किया था।जिसके बाद से ये बाद सुर्खियों में बनी हुई है।

Web Title: payal rohatgi reaction pragya thakur hemant karkare againts ajaj khan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे