लाइव न्यूज़ :

शाहरुख की 'पठान' ने बनाया एक और रिकॉर्ड, 100 से ज्यादा देशों में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनेगी

By शिवेंद्र राय | Updated: January 24, 2023 15:30 IST

शाहरुख की 'पठान' 25 जनवरी को सिनामेघरों में आएगी। 'पठान' पहली ऐसी भारतीय फिल्म बन गई है जो 100 से ज्यादा देशों में रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ही 'पठान' रिकॉर्ड्स तोड़ रही है और भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म एडवांस बुकिंग से तगड़ी कमाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे'पठान' ने बनाया एक और रिकॉर्ड100 से ज्यादा देशों में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनीपहले ही तोड़ चुकी है एडवांस बुकिंग के सारे रिकॉर्ड

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टॉर शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही रोज नए कीर्तिमान बना रही है। अब  'पठान' ने एक और खास उपलब्धि हासिल कर ली है। 'पठान' पहली ऐसी भारतीय फिल्म बन गई है जो 100 से ज्यादा देशों में रिलीज हो रही है। ये जानकारी इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट नेल्सन डिसूजा ने दी है। 'पठान' का निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया है और यह इस प्रोडक्शन हाउस की भी पहली फिल्म है जो इतने देशों में एक साथ रिलीज हो रही है। 

रिलीज से पहले तोड़े कई रिकॉर्ड

'पठान'  से शाहरुख खान पर चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे शाहरुख के फैन फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी रिलीज से पहले ही 'पठान' रिकॉर्ड्स तोड़ रही है और भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म एडवांस बुकिंग से तगड़ी कमाई कर रही है। 25 जनवरी को रिलीज हो रही इस फिल्‍म के अब तक  6 लाख 63 हजार से ज्यादा टिकटों की बुकिंग हो चुकी है।

'पठान' के 6 लाख 45 हजार से अध‍िक टिकट्स हिंदी वर्जन के बिके हैं। 'पठान' का जलवा दक्षिण भारत में भी दिखाई दे रहा है। फिल्म के तेलुगू वर्जन के 2 लाख 43 हजार से अध‍िक टिकटों की बिक्री हो चुकी है। रिलीज से पहले ही 'पठान' ने एडवांस बुकिंग से ओपनिंग डे के लिए 20.36 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। कई सिनेमाघरों में 'पठान' पहले दिन के शो पूरी तरह बुक हो चुके हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि लंबे समय बाद बॉलीवुड को कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म मिलने वाली है।

'पठान' के साथ 'भाईजान' भी दिखेंगें

शाहरुख की 'पठान' 25 जनवरी को सिनामेघरों में आएगी। इसी दिन सलमान खान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान'  का टीजर भी सिनामेघरों में आएगा।  'पठान' में सलमान खान का भी कैमियो रोल है और दोनों फिल्में यशराज बैनर की ही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  'किसी का भाई, किसी की जान' का टीजर अभी सिर्फ थिएटर्स में दिखाया जाएगा। इसे यूट्यूब पर बाद में रिलीज किया जाएगा। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानदीपिका पादुकोणहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!