लाइव न्यूज़ :

परिणीति चोपड़ा के हाथ लगी बड़ी फिल्म, ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के हिन्दी रीमेक में काम करेंगी

By भाषा | Updated: April 24, 2019 11:31 IST

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हॉलीवुड की थ्रिलर फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगी।

Open in App

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हॉलीवुड की थ्रिलर फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगी। निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। अभिनेत्री एक नशे की आदी, तलाकशुदा की भूमिका में होंगी जो एक गुमशुदा व्यक्ति की जांच के काम में शामिल होती है।

हॉलीवुड की फिल्म में यह भूमिका एमिली ब्लंट ने निभायी है जिन्हें 2016 की फिल्म में बेहतरीन भूमिका के लिए आलोचकों की ओर काफी सराहना मिली थी। परिणीति ने कहा कि दर्शक इस फिल्म में उन्हें एक अलग अवतार में देखेंगे। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मैं ऐसी भूमिकाएं करना चाहती हूं जिसमें दर्शकों ने मुझे पहले नहीं देखा हो। इसके लिए मुझे काफी तैयारी और होम वर्क करना होगा। यही वजह है कि ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ वास्तव में मेरे लिए पसंदीदा है।

यह भूमिका एक शराबी और दुर्व्यवहार की शिकार एक महिला की है और मैंने पहले इस तरह की भूमिका पर्दे पर नही निभाई है।’’ इस फिल्म का नाम अभी तक नहीं तय नहीं किया गया है। फिल्म की कहानी पाउला हॉकिन्स की 2015 में आई किताब पर आधारित है जिसका निर्देशन रिभु दासगुप्ता करेंगे। निर्देशक ने कहा कि वह परिणीति के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं। फिल्म का निर्माण रिलायंस इंटरटेनमेंट करेगी। 

टॅग्स :परिणीति चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, परिणीति ने बेबी बॉय को दिया जन्म

बॉलीवुड चुस्कीअंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' की श्रेणी में नामित दिलजीत दोसांझ, ‘लुडविग’, ‘यो, एडिक्टो’ और ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सोलिट्यूड’ से मुकाबला

बॉलीवुड चुस्कीपरिणीति चोपड़ा बनने वाली हैं मां, क्यूट अंदाज में कपल ने दी गुड न्यूज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?