लाइव न्यूज़ :

Parineeti Chopra Raghav Chadha marriage: उदयपुर पहुंचे परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा, प्रियंका चोपड़ा जोनास के पहुंचने की उम्मीद, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2023 14:54 IST

Parineeti Chopra Raghav Chadha marriage: रविवार को उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में होने वाले मुख्य समारोह में कई नामचीन नेताओं और फिल्मी हस्तियों के शरीक होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिणीति (34) और चड्ढा (34) अपने परिवारों के साथ उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचे।शादी के लिए परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनास के भी शनिवार को उदयपुर पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समारोह में शरीक होंगे।

Parineeti Chopra Raghav Chadha marriage: आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस सप्ताह होने वाली अपनी शादी से पहले शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। शनिवार को विवाह पूर्व समारोह और रविवार को उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में होने वाले मुख्य समारोह में कई नामचीन नेताओं और फिल्मी हस्तियों के शरीक होने की उम्मीद है।

परिणीति (34) और चड्ढा (34) अपने परिवारों के साथ उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां से वे अपने होटल के लिए रवाना हुए। शादी के लिए परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनास के भी शनिवार को उदयपुर पहुंचने की उम्मीद है। विवाह समारोहों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समारोह में शरीक होंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने की भी उम्मीद है। रविवार को होने वाले विवाह समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शरीक हो सकते हैं। परिणीति और राघव ने मई में दिल्ली में एक निजी समारोह में परिवार के सदस्यों और नेताओं की मौजूदगी में सगाई की थी।

टॅग्स :परिणीति चोपड़ाप्रियंका चोपड़ाराजस्थानराघव चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?