लाइव न्यूज़ :

"लड़कीवाले बनना चाहते हैं शादी में कब आना है", पैपराजी के सवालों पर परिणीति चोपड़ा ने दिया मजेदार जवाब, बोलीं- तुम लोग पागल..."

By अंजली चौहान | Updated: April 25, 2023 15:11 IST

काफी समय से राघव चड्ढा और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाह के बाद एक्ट्रेस के हाथ में अगूंठी देखने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है और बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी अफवाह थमने का नाम नहीं ले रही मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैंपैपराजी द्वारा शादी की तारीख जानने पर शरमाई परिणीति

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और 'आप' सांसद राघव चड्ढा के बीच रिश्ते की खबरों को लेकर मीडिया में रोजाना कुछ न कुछ खबर सुर्खियों में बनी ही रहती है।

दोनों के डेटिंग की अफवाह जंगल में आग की तरह फैल गई है और अब इनकी शादी को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। इस बीच एक्ट्रेस परिणीति का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस को देख पैपराजी ने उनसे उनकी शादी के बारे में पूछने की उत्सुकता दिखाई और एक्ट्रेस के सवाल कर डाले। इस दौरान शर्माती हुई परिणीति ने पैपराजी को हंसते हुए दिलचस्प जवाब दिया।

दरअसल, काफी समय से राघव चड्ढा और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाह के बाद एक्ट्रेस के हाथ में अगूंठी देखने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है और बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

हालांकि इन खबरों की पुष्टि न तो आप सांसद की तरफ से की गई है और न ही परिणीति की तरफ से लेकिन परिणीति से मजाक करते हुए 24 अप्रैल को पैपराजी ने अनोखा सवाल किया।

एयरपोर्ट पर पैपराजी ने एक्ट्रेस से पूछा की शादी कब है? इस सवाल पर एक्ट्रेस शरमा गई। इसके बाद पैपराजी से फिर सवाल किया कि शादी कब है क्योंकि वह शादी में लड़कीवाले बनकर आना चाहते हैं। इस सवाल पर परिणीति मुस्काई और उन्होंने कहा, "तुम लोग पागल हो चुके हो।" 

परिणीति चोपड़ा का ये मजेदार जवाब अब खूब वायरल हो रहा है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस कपल ने रोका कर लिया है। यह एक निजी समारोह था जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए थे।

बताया जा रहा है कि दोनों के पास अपने-अपने काम की वजह से अक्टूबर में शादी करने की संभावना है। इससे पहले परिणीति और राघव को एक साथ कई बार अलग-अलग जगह देखा गया है।

जिसके बाद से उनके रिश्ते की खबर मीडिया में छाई हुई है। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट से लेकर डिनर डेट तक साथ देखा गया है।  

टॅग्स :परिणीति चोपड़ाराघव चड्ढाबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल