लाइव न्यूज़ :

बहुत कम उम्र में ही पंकज त्रिपाठी को हो गया था मृदुला से प्यार, जिन्दगी के सफर में हमेशा रहीं साथ

By वैशाली कुमारी | Updated: September 4, 2021 21:18 IST

Open in App
ठळक मुद्देघर का खर्च चलाने के लिए मृदुला ने की थी नौकरीचिट्ठियाँ लिखकर पूछते थे एक-दूसरे का हाल

फिल्मी दुनिया में एक अलग नाम बनाने अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने एक लंबा और काफी मुश्किल सफर तय किया है। बिहार के गाँव से निकल कर पंकज त्रिपाठी आज सफलताओं के शिखर पर हैं। हालांकि उनके लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। 

पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि उनके पास अक्सर पैसे नहीं होते थे लेकिन उन्होंने सपना देखा था कि वो अभिनेता बनेंगे और आज उनका ये सपना पूरा हो चुका है। वहीं उनके इस सपने को पूरा करने का श्रेय वो अपनी पत्नी को देते, उनके इस सफर में उनकी जीवन संगिनी मृदुला ने हमेशा उनका साथ दिया है। पंकज भी अक्सर कई मौकों पर मृदुला के प्रति अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

 दिलचस्प रही पंकज त्रिपाठी और मृदुला की प्रेम कहानी: 

पंकज और मृदुला की प्रेम कहानी आपको 90 के दशक की किसी फिल्मी कहानी जैसी ही लगेगी। एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि जब वो 10वीं क्लास में थे तब उन्होंने पहली बार मृदुला को देखा था। वो छज्जे पर खड़ी थीं और पंकज उन्हें नीचे से देख रहे थे , फिर अचानक से दोनों की नजरें टकरा गईं। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और पंकज ने उसी दिन सोच लिया कि वो मृदुला से ही शादी करेंगे।

चिट्ठियाँ लिखकर पूछते थे एक-दूसरे का हाल: 

पंकज अक्सर अपने काम के सिलसिले में बाहर रहते थे। इसलिए दोनों चिट्ठियां लिखकर एक दूसरे का हाल  जाना करते थे। एक वक्त ऐसा आया जब पंकज पढ़ाई करने दिल्ली चले गए। उन्हें लगा मृदुला की शादी हो गई होगी, लेकिन मृदुला ने खुद को शादी से बचाए रखा। एक बार उनके घर पंकज का फोन आया तो उन्होंने पूरी तरह से प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार लिया और दोनों ने शादी कर ली।

घर का खर्च चलाने के लिए मृदुला ने की थी नौकरी: 

पंकज को फिल्मों में नाम कमाना था इसलिए वो अपनी पत्नी को लेकर मुंबई आ गए। हालांकि पंकज का न कोई फिल्मी बैकग्राउंड था और ना ही वो अमीर घर से थे। इसलिए शुरुआत में उन्हे काम ढूँढने में काफी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन उनकी पत्नी ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया, और नौकरी करने लगी जिससे घर का खर्च चल सके।

आज पंकज त्रिपाठी करते हैं सभी के दिलों पर राज: 

इसमें कोई शक नहीं है कि पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में खूब नाम कमाया है। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'स्त्री', 'न्यूटन' जैसी हिट फिल्मों में अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है। इसके अलावा वेब सीरीज मिर्जापुर में कालीन भैया का किरदार निभाकर पंकज त्रिपाठी आज की युवा पीढ़ी के चहेते बन गए।

टॅग्स :पंकज त्रिपाठीबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच