Panipat Trailer Review: वह युद्ध जिसने बदल दिया था इतिहास, अर्जुन-कृति की एक्टिंग से सजा 'पानीपत' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 5, 2019 12:32 PM2019-11-05T12:32:16+5:302019-11-05T12:38:54+5:30

अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सेनन स्टारर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है

panipat trailer out review arjun kapoor and sanjay dutt film | Panipat Trailer Review: वह युद्ध जिसने बदल दिया था इतिहास, अर्जुन-कृति की एक्टिंग से सजा 'पानीपत' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Panipat Trailer Review: वह युद्ध जिसने बदल दिया था इतिहास, अर्जुन-कृति की एक्टिंग से सजा 'पानीपत' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Highlightsट्रेलर की शुरुआत में मराठा सम्राज्य से होती है जो पूरे देश में फैंल चुके हैं।जीनत तमान एक सीन के लिए ट्रेलर में है।

अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सेनन स्टारर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है। ट्रेलर काफी प्रभावशाली है। इसमें काफी  एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

ट्रेलर की शुरुआत में मराठा सम्राज्य से होती है जो पूरे देश में फैंल चुके हैं। ट्रेलर के शुरु में कृति सेनन कहती हैं- मराठा, हिंदोस्तान के वो योद्धा, जिनके लिए उनका धर्म और कर्म उनकी वीरता है। इसके बाद फिल्म में शानदार मराठा लुक मे मोहनीश बहल और अर्जुन कपूर दिखाई देंगे। संजय दत्त का लुक आपको मोहित कर जाएगा। 

जीनत तमान एक सीन के लिए ट्रेलर में है। बहुत ही शानदार एक्शन सीन ट्रेलर में दिखाए गए हैं। संजय दत्त खतरनात लुक में नजर आ रहे हैं। कृति सेनन भी एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर से साफ हो रहा है कि फैंस को दमदार डायलॉग्य सुनने को मिलने वाले हैं।

 इस फिल्म की कहानी पानीपत के युद्ध पर बेस्ड है जो कि सदाशिव राव भाउ और अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ी गई थी।  6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली इस फ‍िल्‍म में अर्जुन कपूर मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ का रोल निभा का रोल निभाएंगे, वहीं संजय दत्‍त अफगानिस्तानी के दुर्रानी वंश के राजा अहमद शाह अबदाली का किरदार निभाएंगे। पानीपत की जंग में अहमद शाह अबदाली ने मराठाओं को हरा दिया था।  

Web Title: panipat trailer out review arjun kapoor and sanjay dutt film

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे