Panipat Sanjay Dutt Look:'पानीपत' के पोस्टर में छाया संजय दत्त का किलर लुक, आप भी देखें धांसू अवतार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 4, 2019 12:35 PM2019-11-04T12:35:13+5:302019-11-04T12:35:13+5:30

संजय दत्त एक बार फिर से पर्दे पर धमाल करने को तैयार हैं। इस बार संजय पानीपत फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने वाले हैं।

Panipat new poster: Sanjay Dutt looks fierce as Ahmad Shah Abdali | Panipat Sanjay Dutt Look:'पानीपत' के पोस्टर में छाया संजय दत्त का किलर लुक, आप भी देखें धांसू अवतार

Panipat Sanjay Dutt Look:'पानीपत' के पोस्टर में छाया संजय दत्त का किलर लुक, आप भी देखें धांसू अवतार

Highlightsसंजय दत्त और अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत जल्द फैंस से रूबरू होने वाली है।पानीपत फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

संजय दत्त और अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत जल्द फैंस से रूबरू होने वाली है। पानीपत फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। खुद संजय दत्त ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में संजय दत्त का धांसू लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर में संजय काफी दमदार लुक में नजर आए हैं।

 फिल्म में संजय दत्त अफगानिस्तान के सुल्तान का निभाते नजर आएंगे। जिसका नाम अहमद शाह अब्दाली होगा। इस पोस्टर के साथ ही संजय दत्त ने फैंस को बताया है कि फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया जाएगा। पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

इस लिस्ट में संजय दत्त की बेटी त्रिशाला भी हैं। त्रिशाला मे भी कमेंट करके पापा की तारीफ की है। पोस्टर पर कमेंट करते हुए त्रिशाला ने लिखा है कि लव यू पापा आप बहुत शानदार लग रहे हैं।  आपको बता दें कि इस फिल्म में संजय और अर्जुन के अलावा कृति सेनन और जीनत अमान भी लीड रोल में नजर आएंगे।

फिल्म का ये दूसरा पोस्टर है। इससे पहले भी एक पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें युद्ध होता हुआ नजर आ रहा था। इस फिल्म की कहानी पानीपत के युद्ध पर आधारित होगी। जो 15 जनवरी 1761 में मराठाओं और अफगानिस्तान के सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत में हुई थी।

फिल्म में अर्जुन कपूर सदाशिव राव भाऊ के रोल में नजर आने वाले हैं। जो पेशवा बाजीराव प्रथम के भतीजे और मराठा सेना के कमांडर-इन-चीफ़ थे।कृति फिल्म में सदाशिव की दूसरी पत्नी पार्वती बाऊ के रोल में नजर आएंगी। साथ ही ज़ीनत अमान का किरदार सकीना बाई का है। फ़िल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

Web Title: Panipat new poster: Sanjay Dutt looks fierce as Ahmad Shah Abdali

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे