लाइव न्यूज़ :

Pal Pal Dil Ke Paas Box Office Collection Day 2: करण देओल की फिल्म ने दूसरे दिन की अच्छी कमाई, जानें कलेक्शन

By मेघना वर्मा | Updated: September 22, 2019 09:45 IST

'पल पल दिल के पास है' कहानी है करण सहगल की जो मनाली में 'कैंप उजी ’नामक एक विशेष ट्रैकिंग कंपनी चलाता है। इसी बीच वाडियो ब्लॉगर सहर सेठी (सहर बांबा) एक एडवेंचर ट्रीप की प्लान कर होती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'पल पल दिल के पास' है फिल्म से करण देओल और सहर बंबा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।'पल पल दिल के पास है' का डायरेक्शन सनी देओल ने किया है।

पल पल दिल के पास है फिल्म से सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म को लोगों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने ठीक-ठाक शुरूआत की है। पहले और दूसरे दिन की कमाई एवरेज है। सनी देओल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी रोमांटिक ड्रामा है जिसमें एक्शन भी दमदार है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो दूसरे दिन में फिल्म ने लगभग 1.50 करोड़ की कमाई की है। जो पहले दिन के मुकाबले 30 से 35 प्रतिशत की बढ़त है। वहीं पहले दिन पल पल दिल के पास फिल्म ने 1-1.10 करोड़ के आस-पास की कमाई की थी। दो दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.75 हो चुका है।

पल पल दिल के पास फिल्म के साथ ही बड़े पर्दे पर दो और फिल्में रिलीज हुई हैं इसलिए भी इसकी कमाई स्लो दर्ज की गई। इन दोनों फिल्मों में सोनम कपूर की द जोया फैक्टर और संजय दत्त की प्रस्थानम है।

फिल्म  की कहानी

पल पल दिल के पास है कहानी है करण सहगल की जो मनाली में 'कैंप उजी ’नामक एक विशेष ट्रैकिंग कंपनी चलाता है। इसी बीच वाडियो ब्लॉगर सहर सेठी (सहर बांबा) एक एडवेंचर ट्रीप की प्लान कर होती हैं। खुले दिल और नए अरमानों को लिए वह पर्वतारोही करण सहगल (करण देओल) के साथ ट्रेकिंग पर निकलता है। दोनों काफी पल साथ में बिताते हैं और उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है।

फैमिली ड्रामे के साथ कहानी आगे बढ़ती है। इसके बाद एंडवेंचर टूर खत्म होने के बाद दोनों अलग भी हो जाते हैं, लेकिन काफी सालों का जब दोनों एक दूसरे से मिलते हैं और प्यार का इजाहर कर बैठते हैं। इसके बाद शुरू होता एक्शन, थ्रिलर और लव ड्रामा।

एक्टिंग

करण और सहर की ये  पहली फिल्म है। ऐसे में दोनों ने अपनी तरफ से अच्छी एक्टिंग पेश करने की कोशिश की है। करण की बात करें तो उन्होंने शानदार एक्टिंग की है। करण के गुस्से वाले सीन को देखकर फैंस को सनी देओल की याद आ जाएगी। करण एक दम नैचुरल एक्टिंग करते  नजर आए है। सहर ने भी ठीक ठाक अभिनय को पेश किया है।

निर्देशन

पल पल दिल के पास का निर्देशन सनी देओल ने किया है। साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर धर्मेंद्र हैं। प्रेम कहानी को सनी ने बहुत ही खूबसूरती के साथ पेश किया है। एक जबरदस्त केमेस्ट्री पेश करने की कोशिश भी सनी ने की है। फिल्म में शानदार बैकग्राउंड स्कोर है। क्योंकि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हिल स्टेशन पर हुई है।

 

टॅग्स :पल पल दिल के पाससनी देओलकरण देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?