सुषमा स्वराज के निधन पर वीना मलिक ने की विवादित टिप्पणी, ट्वीट करके कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 8, 2019 07:05 AM2019-08-08T07:05:50+5:302019-08-08T07:05:50+5:30

अब पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर वीना ने ट्वीट किया है। वीना का ये ट्वीट विवादों से भरा हुआ है।

pakistani actress veena malik after her tweet against sushma swaraj | सुषमा स्वराज के निधन पर वीना मलिक ने की विवादित टिप्पणी, ट्वीट करके कही ये बात

सुषमा स्वराज के निधन पर वीना मलिक ने की विवादित टिप्पणी, ट्वीट करके कही ये बात

Highlightsपाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए जाती जाती हैं।हाल ही में वीना ने 370 पर विवादित ट्वीट किया था।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए जाती जाती हैं। हाल ही में वीना ने 370 पर विवादित ट्वीट किया था। अब पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर वीना ने ट्वीट किया है। वीना का ये ट्वीट विवादों से भरा हुआ है।

दरअसल वीना मलिका ने अपने ट्विटर पर सुषमा स्वराज को लेकर ट्वीट करते हुए 'RIH' लिखा है। इसके साथ ही वीना ने आग का इमोजी भी इस्तेमाल किया है। ऐसे में RIH का मतलब सोशल मीडिया यूजर्स ने- 'रेस्ट इन हेल ' माना और एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया।
 


वीना ने हालांकि सुषमा का नाम नहीं लिया, लेकिन ट्वीट से साफ हो रहा है कि वह सुषमा स्वराज के बारे में ही कह रही हैं।
एक यूजर ने वीना के ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक फोटो पोस्ट की। जिसमें लिखा है- 
1947 में दो देश आजाद हुए थे। एक चांद के चक्कर लगा रहा है तो दूसरा चंदे के लिए चक्कर लगा रहा है। पोस्ट में भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की फोटो लगी हुई है।

6 अगस्त की रात भारत की पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से हर कोई सक्ते है।

Web Title: pakistani actress veena malik after her tweet against sushma swaraj

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे