लाइव न्यूज़ :

पद्मावत: मध्य प्रदेश, राजस्थान की पुनर्विचार याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आदेश का पालन हो

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 23, 2018 12:23 IST

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश भर में 25 जनवरी को फिल्म पद्मावत रिलीज होगी।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने 'पद्मावत' के खिलाफ राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। अपनी याचिका में इन दोनो राज्यों ने  फिल्म की रिलीज पर बैन को हटाने के आदेश में संशोधन करने की मांग की थी। मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार की ओर से दाखिल की गई पुनर्विचार याचिका पर मंगलवार (23 जनवरी) को सुनवाई के दौरान कहा कि राज्‍य सरकारें कोर्ट के आदेश का पालन करें, कोर्ट फ‍िल्‍म को ब‍िना व‍िवाद के र‍िलीज करने का आदेश पहले ही दे चुका है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह फिल्म देश भर में 25 जनवरी को रिलीज होगी। इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा गुजरात सरकारों द्वारा फिल्म की रिलीज को बैन किए जाने के खिलाफ फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की अपील के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बीते गुरूवार (18 जनवरी) को आदेश दिया था कि राज्य सरकारों को फिल्म बैन करने का अधिकार नही है।

इसके बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले के लिए सोमवार (22 जनवरी) को एक पुनर्वविचार याचिका दाखिल की थी जिसे खारिज करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार (23 जनवरी) को फैसला सुनाते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही अपना फैसला सुना चुका है उसके आदेश का पालन हो। 

वहीं राजस्थान का स्थानीय संगठन राजपूत करणी सेना इस फिल्म का विरोध कर रही है। सेना का आरोप है कि फिल्म में रानी पद्मावती का अपमान किया गया है। करणी सेना ने फिल्म रिलीज के दिन बंद का आह्वान किया है।

टॅग्स :पद्मावतपद्मावतीसुप्रीम कोर्टराजस्थानमध्य प्रदेशशिवराज सरकारवसुंधरा राजेvasundhara raje
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील