श्रीदेवी के बर्थडे पर जाह्नवीं कपूर ने शेयर की प्यारी तस्वीर, मां के लिए लिखा ये स्पेशल मैसेज
By विवेक कुमार | Published: August 13, 2018 05:18 PM2018-08-13T17:18:55+5:302018-08-13T17:18:55+5:30
श्रीदेवी करीब अपने तीन दशकों के लम्बे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
मुंबई, 13 अगस्त: बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी का आज 55वां जन्मदिन है। इस मौके पर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसमें जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी की गोद में हैं।
तस्वीर में जाह्नवी ने व्हाइट कलर की ड्रेस और टोपी पहनी हुई है। तस्वीर के कैप्शन में जाह्नवीं ने लिखा- Happy Birthday Mom हमारे लिए ये दिन बेहद खास है। जाह्नवीं ने इससे पहले भी अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
अपने एक बातचीत के दौरान श्रीदेवी को याद करते हुए उनके पति बोनी कपूर ने कहा- एक होते हैं हीरो और एक होते हैं लीजेंड। हीरो को याद किया जाता है और लीजेंड्स कभी नहीं मरते। श्री हर दिन हमारे बीच रहती है। ऐसा एक मिनट भी नहीं जब हम उन्हें याद नहीं करते।'
बता दें कि इस साल 24 फरवरी को दुबई में कॉर्डियक अरेस्ट के चलते श्रीदेवी की मौत हुई थी। अचानक हुई उनकी इस मौत से पूरा बॉलीवुड और उनके फैन्स को बड़ा सदमा लगा था।