लाइव न्यूज़ :

'ड्रीम गर्ल' के बाद अब लोगों को डराने की तैयारी कर रही हैं नुसरत भरूचा, इस हॉरर फिल्म में आएंगी नजर

By अमित कुमार | Updated: May 29, 2020 16:34 IST

र्शकों को इस फिल्म का मराठी वर्जन पसंद आया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नुसरत भरूचा वाली हिंदी रीमेक को लोगों से कितना प्यार मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देअवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'लापाछपी' की रीमेक 'छोरी' में नुसरत भरूचा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। नुसरत भरूचा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर जानकारी दी की वह एक हॉरर फिल्म करने जा रही हैं।

प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अब लोगों को डराती दिखाई देंगी। नुसरत भरूचा आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ड्रीम गर्ल में नजर आईं थी। नुसरत भरूचा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर जानकारी दी की वह एक हॉरर फिल्म करने जा रही हैं। 

अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'लापाछपी' की रीमेक 'छोरी' में नुसरत भरूचा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस अभी से काफी एक्साइटेड हैं। लॉकडाउन के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। फिल्म में काम करने को लेकर नुसरत कहती हैं, 'यह जॉनर मुझे बहुत उत्साहित करता है। इस फिल्म की कहानी भी हमारे समाज के लिए बेहद जरूरी है। 

कुछ दिन पहले ही नुसरत भरूचा ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अपनी स्ट्रगल लाइफ से जुड़ी की कई सारी बातों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' का एक गाना 'छोटे-छोटे पेग मार' को लेकर एक दिलचस्प बात बताई थी। रेड कलर की ड्रेस में नुसरत ने इस गाने से काफी लोगों को अपना दीवाना बनाया था। इस गाने में वह बेहद हॉट नजर आईं थी।

टॅग्स :नुसरत भरूचाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!