दुल्हन बनीं प्रियंका चोपड़ा को देख निक की आंखें हुईं नम, वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 5, 2018 03:17 PM2018-12-05T15:17:11+5:302018-12-05T15:17:29+5:30

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस के साथ शादी कर ली है।

nick jonas got emotional after seeing priyanka chopra in bridal look jonas got emotional after seeing priyanka chopra | दुल्हन बनीं प्रियंका चोपड़ा को देख निक की आंखें हुईं नम, वीडियो हुआ वायरल

दुल्हन बनीं प्रियंका चोपड़ा को देख निक की आंखें हुईं नम, वीडियो हुआ वायरल


बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस के साथ शादी कर ली है। ऐसे में मंगलवार को देसी गर्ल की शादी की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। 

दो रीति-रिवाजों में हुई इस शादी में पहले दिन क्रिश्चियन रस्मों से प्रियंका-निक ने वेडिंग की। ऐसे में  क्रिश्चियन रस्मों से हुई प्रियंका की शादी की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में निक इमोशनल नजर आ रहे हैं।

पीपल मैगजीन को अपनी वेडिंग फोटोज के सारे राइट्स दे चुकीं प्रियंका की शादी की तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, उसी में सामने आए वीडियो में से ये वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देख सकते हैं। किस तरह से प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ क्रिश्चियन वेडिंग के लिए आती हैं।

वहीं, सामने स्टेज पर खड़े निक प्रियंका को अपनी ब्राइड बने देख इमोशनल हो जाते हैं और आंखों के किनारे से निकले आंसू पोछते हुए दिखते हैं। निक का  इमोशल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।वीडियो वायरल होते ही फैंस प्रियंका को लकी गर्ल बता रहे हैं कि उन्हें इतना प्यार करने वाला पति मिला है।

तीसरी बार कर सकती हैं शादी

जूम टीवी की खबर के अनुसार  प्रियंका और निक अमेरिका वापस जाने के बाद लॉस ऐंजिलिस चर्च में एक बार फिर से शादी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये दोनों की तीसरी शादी होगी। हांलाकि इस बात की कोई आधिकारिक जानाकारी प्राप्त नहीं हुई है।   वहीं, प्रियंका और निक की शादी कवर करने के लिए जोधपुर आए हॉलीवुड रिपोर्टर जेड ने कहा है कि मुझे लगता है कि उनका चर्च में शादी करने का प्लान है। हमें अभी इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है

Web Title: nick jonas got emotional after seeing priyanka chopra in bridal look jonas got emotional after seeing priyanka chopra

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे