प्रियंका ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड की मां से कराई मुलाकात, निक जोन्स ने भी किया हाल-ए-दिल बयां
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 23, 2018 01:04 PM2018-06-23T13:04:39+5:302018-06-23T13:04:39+5:30
बीते दिन प्रियंका निक के कजिन की शादी में गयी थी और वहां वह निक के परिवार से भी मिलीं। उसके बाद प्रियंका निक को अपने साथ भारत ले आईं।
नई दिल्ली, 23 जून: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। मेट गादिला 2018 के दौरान दोनों को पहली बार साथ देखा गया था। उसके बाद से दोनों को कई इवेंट्स में एक साथ देखा गया। प्रियंका और निक की पहली तस्वीर सामने आने के बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरे सामने आने लगी। हालाँकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किसी भी तरह का कन्फर्मेशन नहीं दिया है। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
बता दें कि बीते दिन प्रियंका निक के कजिन की शादी में गयी थी और वहां वह निक के परिवार से भी मिलीं। उसके बाद प्रियंका निक को अपने साथ भारत ले आईं। इस दौरान प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें मीडिया के कैमरे में भी कैद कर ली गईं। भारत आने के बाद निक प्रियंका की माँ से मिलने गए। प्रियंका और निक बड़े ही प्यार से एक दसरे के हाथ थामे हुए नज़र आए। जिस तरह से दोनों एक दूसरे के परिवार से मिलवा रहे हैं, उसे देख कर यही लग रहा है कि दोनों के रिलेशनशिप की ख़बरें पक्की हैं।
10 साल छोटे विदेशी ब्वॉय पर आय प्रियंका चोपड़ा का दिल, वायरल हुई वीडियो और तस्वीरें
जैसा की हर कोई यही चाह रहा था कि कब दोनों अपने रिलेशनशिप का कन्फर्मेशन देंगे और कुछ घंटो पहले वैसा ही हुआ। निक ने आज अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका का एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका बालकनी में खड़ी नज़र आ रही हैं। इस वीडियो के साथ निक ने कैप्शन में ल वाले इमोजी बनाया है और लिखा है- Her.
हाथों में हाथ डाले प्रियंका चोपड़ा सिंगर निक जोनस के साथ आईं नजर, तस्वीरें हुईं वायरल
जिस तरह से दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार सामने आ रहा है उससे तो यही लग रहा है कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और एक दूसरे के लिए सीरियस भी हैं। आपको बता दें की हाल ही में प्रियंका ने भी निक की एक तस्वीर पर दिल वाला इमोजी बनाया था। अब देखना यह है कि अब प्रियंका कब अपने रिश्ते को लेकर खुल कर बात करती हैं।