लाइव न्यूज़ :

शूटिंग देखने पहुंची निल नितिन मुकेश की नन्हीं बेटी नूरवी, एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए दी यह खास जानकारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 25, 2019 08:48 IST

Open in App

नील नितिन मुकेश कुछ महीनों पहले ही पिता बने हैं. उनकी पत्नी रुक्मिणी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम नुर्वी रखा गया है. नुर्वी चार महीने की हो चुकी है और आजकल इंटरनेट पर उसकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

नुर्वी हाल ही में अनपे पापा की फिल्म के सेट पर पहुंची थी. नील ने बेटी की दो तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं. नील ने तस्वीरों के साथ लिखा है, ''कोई जो अपने चौथे महीने को सेलिब्रेट कर रहा है. वह अलीबाग में फिल्म 'बायपास रोड' के सेट पर पिता का काम देखने आई है.

इस दौरान वह खुद ही पैपराजी को पोज देने में बिजी हो गईं.'' फोटो में नील की बेटी का बेहद क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है. दूसरी तस्वीर में नुर्वी अपने पापा की गोद में नजर आ रही है. बता दें कि नील इन दिनों फिल्म 'बायपास रोड' और 'साहो' में काम कर रहे हैं.

'साहो' में 'बाहुबली' स्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं, जबकि नील विलेन का किरदार निभा रहे हैं. करीब 300 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही इस फिल्म को सुजीत ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का अहम हिस्सा दुबई में बुर्ज खलीफा के पास शूट हुआ है. चर्चा है कि फाइट सीक्वेंस में करीबन 90 करोड़ खर्च हुए हैं.

टॅग्स :नील नितिन मुकेश
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBypass Road Trailer Review: सस्पेंस और कन्फ्यूज से भरा है नील नितिन मुकेश की फिल्म का ट्रेलर

बॉलीवुड चुस्कीBypass Road Trailer : फिल्म का ‘बाईपास रोड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, नील नितिन का दिखी दमदार एक्टिंग

बॉलीवुड चुस्कीगणपति विसर्जन के मौके पर बेटी के साथ इस अंदाज में दिखे नील नितिन मुकेश

बॉलीवुड चुस्कीSaaho Box Office Collection Day 6: प्रभास की फिल्म 'साहो' की छठे दिन भी कमाई जारी, अब तक कमा डाले इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीSaaho Box Office Collection Day 4: चौथे दिन भी प्रभास की 'साहो' का जलवा बरकरार , जानें अब तक का कलेक्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?