नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने बताया बेटे का नाम, जानें क्यों है खास, तस्वीर वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 8, 2022 07:12 PM2022-01-08T19:12:48+5:302022-01-08T19:14:10+5:30

पिछले तीन महीने से फैंस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बेटे के नाम पर कयास लगा रहे हैं। अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए कहा कि गुरिक सिंह बेदी हैं।

Neha Dhupia and Angad Bedi finally reveal their son's name here's what 'Guriq' means | नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने बताया बेटे का नाम, जानें क्यों है खास, तस्वीर वायरल

नेहा और अंगद ने मई 2018 में शादी की थी।

Highlightsतीन अक्टूबर को दूसरी संतान के जन्म की घोषणा की थी।दंपती के परिवार में दो वर्षीय बेटी मेहर भी है।नवजात बेटे की तस्वीर साझा की और उसका नाम उजागर किया।

बॉलीवुड अभिनेत्रीनेहा धूपिया तथा उनके पति अभिनेता अंगद बेदी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपने नवजात बेटे का नाम गुरिक रखा है। दंपती के परिवार में दो वर्षीय बेटी मेहर भी है। उन्होंने पिछले साल तीन अक्टूबर को दूसरी संतान के जन्म की घोषणा की थी।

धूपिया (41) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर नवजात बेटे की तस्वीर साझा की और उसका नाम उजागर किया। अभिनेत्री ने लिखा, ''हमारा बेटा गुरिक।'' अंगद (38) ने बेटे के साथ खेलते हुए एक वीडियो साझा किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद ने लिखा, ''गुरिक सिंह!!!!! हमारा शेर। प्यार से आप इसे बेदी साहब बुला सकते हैं।'' नेहा और अंगद ने मई 2018 में शादी की थी। हम खुश और बेहद गर्वित हैं कि हम अपने बेटे और बेटी (मेहर) के नाम के साथ अपने दोनों नाम जोड़ते हैं।

नाम के अर्थ के बारे में नेहा ने कहा कि गुरिक का अर्थ है ईश्वर के साथ है। भगवान के द्वारा है और दुनिया की रक्षा करने वाला है। नाम की स्पेलिंग भी सुंदर और अलग है। नाम का क्रेडिट मां और वर्तनी का श्रेय पिता (अंगद) को जाता है।

Web Title: Neha Dhupia and Angad Bedi finally reveal their son's name here's what 'Guriq' means

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे