नीतू कपूर को फिर आई पति ऋषि कपूर की याद, सोशल मीडिया पर शेयर किया बेहद इमोशनल पोस्ट

By अमित कुमार | Published: August 31, 2020 06:52 PM2020-08-31T18:52:29+5:302020-08-31T18:52:29+5:30

ऋषि कपूर की मौत से सबसे गहरा झटका उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर को ही लगा है। नीतू ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'खेल-खेल में','रफू चक्कर','कभी कभी', 'अमर अकबर अन्थोनी' जैसी 12 सफल फिल्मों में काम किया था।

Neetu Kapoor Sharing an emotional post remembering husband Rishi Kapoor | नीतू कपूर को फिर आई पति ऋषि कपूर की याद, सोशल मीडिया पर शेयर किया बेहद इमोशनल पोस्ट

फिल्मों में वापसी करेंगी नीतू कपूर। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsनीतू कपूर ने दिवंगत अभिनेता और पति ऋषि कपूर को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर भावुक कर देने वाली बात लिखी है। नीतू की इस तस्वीर पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।नीतू के अलावा रिद्धिमा भी सोशल मीडिया पर अक्सर पापा ऋषि कपूर को याद करती रहती हैं।

एक्ट्रेस नीतू कपूर इतने महीने बाद भी अपने पति ऋषि कपूर की मौत को भुला नहीं पा रही हैं। वह अक्सर एक्टर को याद करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली नीतू अपनी भावनाएं इंस्टाग्राम पर लिखती रहती हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने एक और तस्वीर शेयर करते हुए बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। नीतू कपूर ने दिवंगत अभिनेता और पति ऋषि कपूर को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर भावुक कर देने वाली बात लिखी है।

नीतू ने ऋषि कपूर को याद करते हुए तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'आप का एक हिस्सा उस व्यक्ति के साथ जाता है, जो चला गया है और एक हिस्सा आपके साथ रहता है।' नीतू कपूर इस तस्वीर में बेटी रिद्धिमा और नातिन समारा के साथ नजर आ रही हैं। नीतू की इस तस्वीर पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। नीतू के अलावा रिद्धिमा भी सोशल मीडिया पर अक्सर पापा ऋषि कपूर को याद करती रहती हैं। 

फिल्मों में वापसी करेंगी नीतू कपूर 

नीतू सिंह कपूर ने फिल्म के सेट पर लौटने का फैसला किया है। खबर है कि उन्होंने वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर की अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म साइन कर ली है। खबरों के मुताबिक, नीतू इस फिल्म में अनिल कपूर की पत्नी और वरुण धवन की मां का रोल निभाएंगी। ऋषि की वजह से नीतू लंबे समय तक पर्दे से दूर रही थीं। 

आखिरी बार 'बेशरम' में नजर आई थीं नीतू कपूर

'गुड न्यूज' के डायरेक्टर राज मेहता इसका निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसकी शूटिंग अक्तूबर-नवंबर में शुरू करने की तैयारी हो रही है। नीतू कपूर इससे पहले 2013 में रिलीज 'बेशरम' में नजर आई थीं, जिसमें उनके पति ऋषि कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी थे। नीतू ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मात्र 8 साल की उम्र में फिल्म 'सूरज' से की, जिसमें राजेंद्र कुमार और वैजन्तीमाला मुख्य भूमिका में थे। 

Web Title: Neetu Kapoor Sharing an emotional post remembering husband Rishi Kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे