संगीत सेरेमनी में 'सावन में लग गई आग' गाने पर थिरकती नजर आईं नीतू कपूर, वायरल हुआ वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Published: March 28, 2022 10:36 AM2022-03-28T10:36:41+5:302022-03-28T10:41:41+5:30

दिग्गज अदाकार नीतू कपूर ने हाल ही में एक शादी अटेंड की थी, जिसमें वो संगीत सेरेमनी में डांस करती हुईं दिखीं। एक्ट्रेस ने ये वीडियो अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। नीतू कपूर को वीडियो में काले रंग के टॉप और पैंट में नजर आ रही हैं।

Neetu Kapoor dances to Sawan Mein Lag Gai Aag at wedding sangeet watch video | संगीत सेरेमनी में 'सावन में लग गई आग' गाने पर थिरकती नजर आईं नीतू कपूर, वायरल हुआ वीडियो

संगीत सेरेमनी में 'सावन में लग गई आग' गाने पर थिरकती नजर आईं नीतू कपूर, वायरल हुआ वीडियो

Highlightsसोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं नीतू कपूरएक्ट्रेस ने संगीत सेरेमनी से अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया हैइस वीडियो में नीतू कपूर को सावन में लग गई आग गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है

मुंबई: दिग्गज अदाकार नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें अक्सर ऐसे पोस्ट्स शेयर करते हुए देखा जाता है तो फैंस को काफी पसंद आते हैं। इसी क्रम में एक बार फिर नीतू कपूर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'सावन में लग गई आग' गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, फैंस को भी उनका डांस काफी पसंद आ रहा है। 

बता दें कि नीतू ने हाल ही में एक शादी अटेंड की थी, जिसमें वो संगीत सेरेमनी में डांस करती हुईं दिखीं। एक्ट्रेस ने ये वीडियो अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। नीतू कपूर को वीडियो में काले रंग के टॉप और पैंट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने फ्लोर लेंथ शिमरी जैकेट भी कैरी की है। वहीं, नीतू ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "खूबसूरत मजेदार शादी।" मालूम हो, इससे पहले नीतू ने एक और वीडियो साझा किया था, जिसमें वो बेटी रिद्धिमा कपूर और फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा संग डांस करते हुए दिखाई दे रही थीं।

वहीं, नीतू कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाली हैं। ये एक मल्टी-स्टार फिल्म है, जिसमें अनिल कपूर, किआरा अडवाणी और वरुण धवन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के साथ नीतू तकरीबन नौ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले उन्हें साल 2013 में आई फिल्म बेशरम में देखा गया था, जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर और रणबीर कपूर भी नजर आए थे। फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग नीतू ने नवंबर 2020 में शुरू कर दी है। 

Web Title: Neetu Kapoor dances to Sawan Mein Lag Gai Aag at wedding sangeet watch video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे