लाइव न्यूज़ :

जवानी में ऐसे दिखते थे 'पंचायत' के प्रधान और उनकी पत्नी, नीना गुप्ता ने शेयर की थ्रोबैक फोटो

By अमित कुमार | Updated: April 14, 2020 16:20 IST

'पंचायत' के हर एपिसोड में गांव के कल्चर को बेहद ही खूबसूरती से पेश किया गया है। रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की अदाकारी को देखकर फैंस भी लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने पुराने दिनों को याद करते हुए नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह रघुबीर यादव के साथ नजर आ रही हैं।

फिल्म 'शुभमंगल ज्यादा सावधान' में आयुष्मान खुराना के समलैंगिक साथी का रोल अदा करने वाले जितेंद्र कुमार की नई वेब सीरीज को खूब पसंद किया जा रहा है। अमेजन पर 8 एपिसोड की वेबसीरीज 'पंचायत' इस वक्त भारत भर में घरों में धूम मचा रही है। यह गांव की जिंदगी की हल्की-फुल्की प्रस्तुति है। 'पंचायत' के हर किरदार को लोगों से जमकर प्यार मिल रहा है। 

गांव के प्रधान पति की भूमिका निभाने वाले रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की एक्टिंग हर जगह खूब तारीफ हो रही है। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह रघुबीर यादव के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों सितारे काफी यंग दिख रहे हैं। नीना गुप्ता ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'जब प्रधान और प्रधान पत्नी जवान थे। रघुबीर और मैं।'

वहीं बेब सीरीज में लीड रोल प्ले करने वाले जितेंद्र कुमार ने पंचायत को लेकर कहा था कि खुशी की बात है कि वेबसीरीज लॉकडाउन में भी लोगों के चेहरे पर खुशी ला रही है। हमने वेबसीरीज की शूटिंग मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के सुदूर गांव महोडिया में की थी। वहां रुकने का इंतजाम नहीं था तो हम शूटिंग के लिए रोज सुबह नजदीकी शहर से आते-जाते थे।

राजस्थान के छोटे से गांव खैरताल के निवासी जितेंद्र के मुताबिक उनके लिए गांव और उसकी समस्याओं को समझना बेहद आसान रहा। वेबसीरीज पंचायत में गांव और वहां की जिंदगी का सजीव चित्रण है।

टॅग्स :नीना गुप्ताबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!