लाइव न्यूज़ :

करण जौहर की हाउस पार्टी के वीडियो की जांच करेगी NCB, एक्टर्स से भी हो सकती है पूछताछ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 2, 2020 14:31 IST

करण जौहर की हाउस पार्टी का एक वीडियो पिछले साल सामने आया था जिस पर आरोप लगाए गए थे कि इस पार्टी में मौजदू बॉलिवुड सिलेब्स ने ड्रग्स का नशा किया था। इन आरोपों के बाद एनसीबी एक बार फिर करण की पार्टी के इस वीडियो की फरेंसिक जांच करवा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन का केस दिन पर दिन उलझता जा रहा हैशिरोमणि अकाली दल (SAD) के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने करण जौहर समेत बॉलीवुड कई बड़ी स्टार्स के खिलाफ शिकायत की थी।

सुशांत  सिंह राजपूत के निधन का केस दिन पर दिन उलझता जा रहा है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती की चैट सामने आने के बाद इसमें ड्रग्स का एंगल भी सामने आ गया है। रिया के फ़ोन पर मिले व्हाट्सऐप चैट के आधार पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी पड़ताल शुरू कर दी है और फिलहाल रिया और उनके भाई शौविक जेल में हैं। लेकिन इसी बीच करण जौहर भी विवादों में घिर गए हैं।

 ड्रग मामले में कई और बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। हाल ही में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने करण जौहर समेत बॉलीवुड कई बड़ी स्टार्स के खिलाफ शिकायत की थी।

जिसके बाद अब चैनल टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी के कुछ सूत्रों से पता चला है कि एजेंसी करण जौहर की हाउस पार्टी के वीडियो की फरेंसिक जांच करवा सकती है। इस वीडियो के सामने आने पर यह आरोप लगाए गए थे कि वहां मौजूद ऐक्टर्स ने ड्रग्स का इस्तेमाल किया था। 

खबर के अनुसार  एनसीबी अभी इस वीडियो की जांच के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती है क्योंकि इस वीडियो से काफी बड़े सिलेब्स का नाम जुड़ा हुआ है। यह भी नहीं पता चल सका है कि क्या इस वीडियो के आधार पर एनसीबी इन सिलेब्स से पूछताछ कब और कैसे कर सकती है या नहीं। 

करण की पार्टी का वीडियो वायरल

इसी बीच करण जौहर की पार्टी का एक साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जब ये वीडियो सामने आया था तो आरोप लगाया गया था कि करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स लिया गया था। अब इस पार्टी के फोटो और वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इस पार्टी को लेकर एक बार फिर से फैंस का गुस्सा फूटा है। सुशांत को ड्रगि्या बताने के बाद अब फैंस इस वीडियो को शेयर करके तरह तरह से सवाल कर रहे हैं।

लोगों ने निशाना साधते हुए बॉलीवुड सितारों को नशेड़ी तक कह डाला था। वहीं, विकी कौशल पर ड्रग लेने का आरोप लगाया। इस वीडियो में सभी सितारे काफी अलग अंदाज में दिखे थे। करण जौहर का कहना है कि सभी मस्ती भरे मूड में थे, ना कि ड्रग्स लिया था। 

टॅग्स :करण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: एमएस धोनी का रोमांटिक अंदाज, बॉलीवुड के नए 'लवर बॉय', वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस