लाइव न्यूज़ :

भतीजी के यौन उत्पीड़न के आरोप पर सामने आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने तोड़ी चुप्पी, कहा-एक बड़ी साजिश है...सच्चाई जल्द आएगी सामने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2020 08:57 IST

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के भाई शमस सिद्दिकी ने ट्वीट के माध्यम से अपनी सफाई पेश की है।

Open in App
ठळक मुद्देनवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने अपने साथ हुई इस पीड़ा का हाल ही में जिक्र कियानवाज की भतीजी ने दिल्‍ली के जामिया पुलिस स्‍टेशन में इस बात की शिकायत दर्ज कराई है

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं। ऐसे में आलिया ने लॉकडाउन के बीच ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक के लिए नोटिस भिजवा दिया था। एक टीवी चैनल से बात करते हुए आलिया ने खुद इस बात को कंफर्म किया था कि उन्हें नवाज से तलाक चाहिए।

पत्नी से तलाक की बात सामने आने पर पहले से परेशानी झेल रहे परिवार को मंगलवार को एक और बड़ा झटका लगा। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर उनकी भतीजी ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। भतीजी ने दिल्‍ली के जामिया पुलिस स्‍टेशन में इस बात की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।

नवाज पर इन दिनों इतने आरोप लग रहे हैं, इसके बाद भी वह अपनी चुप्पी तोड़ नहीं रहे हैं। अब इस मामले पर उनके भाई ने पक्ष रखा है।नवाज के भाई शमस सिद्दिकी ने सेक्सुअल हैरसमेंट मामले पर कुछ देर पहले दो ट्वीट किए हैं और बताया है कि उनके परिवार के बारे में लगातार झूठ फैलाया जा रहा है। शमस सिद्दिकी ने अपने ट्वीट्स में लिखा है, 'कोई भी इंसान कानून को कैसे गुमराह कर सकता है ? और एक ही मामला दो अलग-अलग बयानों के साथ कैसे दर्ज करा सकता है ? 2 साल पहले दर्ज कराए गए मामले में नवाज का नाम नहीं था।'  अपने दूसरे ट्वीट में शमस ने लिखा है, 'इससे साफ दिखता है कि यह झूठा मामला फैलाने के पीछे एक बड़ी साजिश है। मुझे उम्मीद है कि सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी।'

बता दें कि ईटाइम्‍स से बातचीत के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने अपने साथ हुई इस पीड़ा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'मैंने अपने अंकल के खिलाफ यौन उत्‍पीड़न की शिकायत की है। मैं उस दौरान काफी छोटी थी, मेरी उम्र उस समय 9 साल की थी। तब मैं बेड और गुड टच में फर्क नहीं समझ पाती थी। लेकिन जब मैं बड़ी हुई तो मुझे अपने साथ हुए इस यौन उत्‍पीड़न का एहसास हुआ।'

 

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!