लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन का छलका दर्द, बोले- 'रंग के कारण एक ही तरह के रोल मिलते रहे', पहली बार रोमांटिक किरदार में दिखेंगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 2, 2023 15:59 IST

अपने करियर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ज्यादातर डार्क रोल ही निभाए हैं और अब उन्हें 'जोगीरा सा रा रा'में बिल्कुल अलग रूप में देखकर फैंस हैरान हैं। फिल्म में नवाज के अपोजिट नेहा शर्मा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। ये फिल्म 12 मई 2023 को रिलीज हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनवाजुद्दीन सिद्दीकी 'जोगीरा सा रा रा' में दिखेंगेपहली बार रोमांटिक किरदार में दिखेंगे नवाजफिल्म में नवाज के अपोजिट नेहा शर्मा मुख्य भूमिका निभा रही हैं

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली फिल्म 'जोगीरा सा रा रा' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दरअसल इस फिल्म में नवाजुद्दीन पहली बार रोमांटिक किरदार निभाते दिखेंगें। फिल्म में नवाज के अपोजिट नेहा शर्मा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में नवाज एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो शादी से दूर भागता है और वह शादी को टार्चर समझता है। फिल्म का ट्रेलर रीलिज हो चुका है। अपने करियर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ज्यादातर डार्क रोल ही निभाए हैं और अब उन्हें 'जोगीरा सा रा रा'में बिल्कुल अलग रूप में देखकर फैंस हैरान हैं।

अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नवाजुद्दीन ने खुल कर बात की और कहा कि उनके रंग के कारण उन्हें एक ही तरह के किरदार मिलते रहे। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, "शायद मुझे अब तक अपनी रंग की वजह से डार्क किरदार ही मिलते रहे हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब मुझे किसी रोमांटिक फिल्म का ऑफर मिलता है। इस फिल्म को हामी भरने की सबसे बड़ी वजह यही रही कि इसमें मुझे रोमांस करने का मौका मिला है। मैं हमेशा से चाहता हूं कि एक्टर के तौर पर खुद को एक्सप्लोर करता रहूं क्योंकि एक तरह के किरदार मुझे बोर करते हैं। अगर कोई मुझसे आकर कहे कि तुम्हें सुपरस्टार बना दूंगा, शर्त केवल यह होगी कि एक ही तरह के किरदार निभाने हैं, तो मैं बजाए उस ऑफर को एक्सेप्ट करने के खुद को गोली मारना पसंद करूंगा।"

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा, "मेरी किस्मत ही ऐसी रही है. फिल्म की बात छोड़ दो, असल जिंदगी में भी रोमांस करने का मौका नहीं मिल पाया है। शायद मेरी शक्ल ही ऐसी है कि लोग मेरा इंटेंस चेहरा देख उसी तरह के किरदार का ऑफर लेकर आते हैं। रही बात रोमांस की, तो यह फीलिंग है, जिसे जिंदगी में नहीं महसूस किया, तो फिल्मों में मिल ही जाता है। वैसे भी मेरी जिंदगी में रील और रियल लाइफ में क्या हो रहा है, उसका एहसास ही नहीं है। मैं पूरी तरह ब्लर हो चुका हूं।"

ये फिल्म 12 मई 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में संजय मिश्रा भी मजेदार भूमिका में नजर आ रहे हैं। नवाजुद्दीन के साथ नेहा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारमूवी ट्रेलर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!