लाइव न्यूज़ :

नसीरुद्दीन शाह ने तालिबानी समर्थकों पर की तीखी टिप्पणी, कहा हिंदुस्तान इस्लाम है अलहदा

By वैशाली कुमारी | Updated: September 1, 2021 17:24 IST

मशहूर फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने तालिबान का समर्थन करने वाले लोगों पर तीखी टिप्पणी की है। नसरुद्दीन शाह ने कहा कि हिंदुस्तान का इस्लाम अलहदा है। 

Open in App
ठळक मुद्दे नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि भारतीय इस्लाम  हमेशा से दुनिया के दूसरे हिस्सों के इस्लाम से अलग रहा हैउन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबानियों की वापसी पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से मानवीय अधिकारों के उल्लंघन पर भारत समेत पूरे विश्व में बहस जारी है। बहस में एक तरफ एक तबका आम अफ़गानों के मानवाधिकारों को लेकर आवाज उठाता है तो वही दूसरा तबका तालिबानियों का समर्थन करता है। इस बहस में आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े मशहूर दिग्गज भी शामिल हैं। ऐसे में मशहूर फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने तालिबान का समर्थन करने वाले लोगों पर तीखी टिप्पणी की है। नसरुद्दीन शाह ने कहा कि हिंदुस्तान का इस्लाम अलहदा है। 

फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने तालिबानियों के समर्थकों पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि दुनिया के कई हिस्से में जो इस्लामी प्रथाएं और रिवाज हैं हिंदुस्तान में उससे काफी अलग मान्यताएं हैं। तालिबान की जीत का जश्न मनाने वालों पर अभिनेता ने कहा हिंदुस्तान इस्लाम काफी अलग है। उनकी ऑडियो रिकॉर्ड  क्लिप सामने आई है जिसमें वह तालिबानियों का स्वागत करने वालों की निंदा करते हुए सुनाई दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबानियों की वापसी पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है, कुछ हिंदुस्तानी मुसलमान इन बर्बर लोगों के लिए जश्न मना रहे हैं जो कि चिंता की बात है और खतरनाक भी है। हर मुस्लिम को खुद से पूछना चाहिए कि क्या उन्हें इस्लाम का आधुनिक स्वरूप चाहिए या फिर कई सदियों पुराने बर्बर रीति रिवाज। 

 नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि भारतीय इस्लाम हमेशा से दुनिया के दूसरे हिस्सों के इस्लाम से अलग रहा है। अपनी बात को खत्म करते हुए उन्होंने कहा कि मैं दुआ करता हूं कि हिंदुस्तानी इस्लाम कभी इस तरह ना बदले कि हम उसे कभी पहचान ना पाए।

टॅग्स :नसीरूद्दीन शाहअफगानिस्तानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!