नमस्ते इंग्लैंड का पार्टी सॉन्ग 'भरे बाजार' हुआ रिलीज, सुनकर थिरक पड़ेंगे कदम

By विवेक कुमार | Published: September 18, 2018 04:15 PM2018-09-18T16:15:16+5:302018-09-18T16:19:07+5:30

नमस्ते इंग्लैंड 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सिक्वल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ थीं।

Namaste England song Bhare Bazaar out, starring arjun kapoor and Parineeti chopra | नमस्ते इंग्लैंड का पार्टी सॉन्ग 'भरे बाजार' हुआ रिलीज, सुनकर थिरक पड़ेंगे कदम

नमस्ते इंग्लैंड का पार्टी सॉन्ग 'भरे बाजार' हुआ रिलीज, सुनकर थिरक पड़ेंगे कदम

मुंबई, 18 सितम्बर: विपुल अमृतलाल शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का दूसरा गाना 'भरे बाजार' रिलीज हो चुका है। फिल्म के इस डांसिंग सॉन्ग पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा बादशाह की धुन पर थिरकते हुए नजर आ रहे है। विशाल ददलानी और पायल देव द्वारा गाए हुए इस गाने के बोल गीतकार मास्टर राकेश ने लिखे हैं। गाने को ऋषि रिच और बादशाह ने म्यूजिक दिया है। 

आपको बता दें कि इससे दोनों स्टार्स की जोड़ी साथ में फिल्म 'इश्कजादे' में नजर आई थी। जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। अगर नमस्ते इंग्लैंड के बारे में बात करे तो फिल्म में परिणीति चोपड़ा फिल्म में एक इंडिपेंडेंट वुमन बनना चाहती हैं, जिसके लिए वह इंग्लैंड चली जाती है। जिसके बाद अर्जुन कपूर उन्हें वापस इंडिया लाने के लिए इंग्लैंड पहुंच जाते हैं। फिल्म में दोनों की लव स्टोरी और जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।     

बता दें कि नमस्ते इंग्लैंड 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सिक्वल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ थीं। पहला पार्ट 'नमस्ते लंदन' को भी विपुल अमृतलाल शाह ने ही डायरेक्ट किया था। नमस्ते इंग्लैंड 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

वहीं अर्जुन कपूर के पास एक के बाद एक करके कई बड़ी फ़िल्में हैं। जिनमें 'पानीपत' और संदीप और पिंकी फरार जैसी फ़िल्में शामिल हैं। पानीपत 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी जिसमें संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन अहम भूमिका में होंगे। 

Web Title: Namaste England song Bhare Bazaar out, starring arjun kapoor and Parineeti chopra

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे