लाइव न्यूज़ :

म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौड़ का कोरोना से निधन, नदीम-श्रवण की जोड़ी ने धमाल किया था

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 23, 2021 13:27 IST

श्रवण राठौड़ कोविड पॉजिटिव थे। गुरुवार (22 अप्रैल) को दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। श्रवण राठौड़ के बेटे संजीव राठौड़ ने जानकारी दी। 

Open in App
ठळक मुद्दे संजीव ने अपने पिता की मृत्यु की पुष्टि की।कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।संजीव राठौड़ ने बताया कि 66 वर्षीय संगीतकार वर्तमान में एसएल रहेजा अस्पताल में निगरानी में थे।

मुंबईः लोकप्रिय संगीत निर्देशक जोड़ी नदीम-श्रवण से जुड़े लोक्रप्रिय संगीतकार श्रवण राठौड़ की कोविड ने जान ले ली। कोविड​​-19 से संक्रमित होने के बाद ‘‘गंभीर’’ स्थिति में शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोरोना वायरस से संक्रमित संगीतकार श्रवण राठौर का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। श्रवण के बेटे ने यह जानकारी दी। श्रवण के बेटे एवं संगीतकार संजीव राठौर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कोविड-19 की चपेट में आने के बाद उन्हें नाजुक हालत में एस एल रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

श्रवण राठौड़ के बेटे एवं संगीतकार संजीव राठौड़ ने बताया कि 66 वर्षीय संगीतकार वर्तमान में एसएल रहेजा अस्पताल में निगरानी में थे। संजीव राठौड़ ने कहा, ‘‘जांच में उनके कोविड​​-19 से संक्रमित होने का पता चला हैं और उन्हें माहिम में एसएल रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संजीव ने कहा, '' बृहस्पतिवार रात करीब सवा दस बजे श्रवण राठौर का निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थन करें।'' संगीत निदेशक नदीम-श्रवण की जोड़ी बॉलीवुड में खासी मशहूर रही। नदीम-श्रवण ने 90 के दशक में ''आशिकी'', ''साजन'', ''परदेस'' और ''राजा हिंदुस्तानी'' जैसी फिल्मों में शानदार संगीत दिया। प्रीतम और अदनान सामी जैसी हस्तियों ने श्रवण के निधन को हिंदी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है और संगीतकार को श्रद्धांजलि दी है।

नदीम-श्रवण की जोड़ी का 1990 के दशक में म्यूजिक वर्ल्ड में खूब दबदबा था। फिल्म आशिकी में उनके रोमांटिक गानों की धुन बेहद लोकप्रिय हुईं थी। दोनों ने मिलकर साजन, साथी, दीवाना, फूल और कांटे, राजा, धड़कन, दिलवाले, राज, राजा हिंदुस्तानी, दिल है कि मानता नहीं, सड़ी जैसी फिल्मों में काम किया, जिसके गाने खूब पॉपुलर हुए। पहली बार इस जोड़ी ने 1979 में भोजपुरी फिल्म 'दंगल' में अपना संगीत दिया था। लेकिन नदीम-श्रवण को पहचान मिली फिल्म 'आशिकी' से।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?